Samachar Nama
×

पेइचिंग में चीनी और अमेरिकी राष्ट्रपतियों ने एक साथ टेम्पल ऑफ हेवन का दौरा किया

बीजिंग, 14 मई (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने गुरुवार को राजधानी पेइचिंग में चीन की राजकीय यात्रा पर आए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ टेम्पल ऑफ हेवन (स्वर्ग मंदिर) का दौरा किया।
पेइचिंग में चीनी और अमेरिकी राष्ट्रपतियों ने एक साथ टेम्पल ऑफ हेवन का दौरा किया

बीजिंग, 14 मई (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने गुरुवार को राजधानी पेइचिंग में चीन की राजकीय यात्रा पर आए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ टेम्पल ऑफ हेवन (स्वर्ग मंदिर) का दौरा किया।

राष्ट्रपति शी ने टेम्पल ऑफ हेवन के प्रमुख भवन 'छी न्येन त्येन' (हॉल ऑफ प्रेयर फॉर गुड हार्वेस्ट्स) में राष्ट्रपति ट्रंप का स्वागत किया। दोनों नेताओं ने हॉल के प्रांगण में सामूहिक तस्वीर खिंचवाई और संयुक्त रूप से इस ऐतिहासिक स्थल का अवलोकन किया।

दोनों राष्ट्राध्यक्षों ने सीढ़ियां चढ़कर छी न्येन त्येन में प्रवेश किया, जहां उन्होंने एक साथ उत्कृष्ट प्राचीन चीनी लकड़ी वास्तुकला तथा महल की वास्तुकला के साथ खगोल विज्ञान और कैलेंडर का उत्तम संयोजन की सराहना की, और सभी चीजों के बीच और ऋतुओं के अनुरूप सामंजस्य की अवधारणा को महसूस किया।

शी चिनफिंग ने याद करते हुए कहा, साल 2017 में उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप के साथ 'पेइचिंग सेंट्रल एक्सिस' पर स्थित फॉरबिडन सिटी का दौरा किया था। आज टेम्पल ऑफ हेवन का दौरा कर रहे हैं, जो फॉरबिडन सिटी के समान ही प्राचीन है और "गोल आकाश और वर्गाकार पृथ्वी" की अवधारणा का प्रतीक है, जो चीनी विश्वदृष्टि और जीवन दर्शन को प्रदर्शित करता है।

शी चिनफिंग ने परिचय देते हुए कहा कि प्राचीन चीनी शासक राष्ट्रीय समृद्धि, शांति और अनुकूल मौसम के लिए प्रार्थना करने हेतु टेंपल ऑफ हेवन में भव्य बलि समारोह आयोजित करते थे, जो इस पारंपरिक चीनी विचार को दर्शाता है कि जनता ही राज्य की नींव है और एक स्थिर नींव राष्ट्रीय स्थिरता सुनिश्चित करती है। चीन की कम्युनिस्ट पार्टी चीनी सभ्यता के इस जन-केंद्रित दर्शन को विरासत में लेकर विकसित करती है, हमेशा जनता की सेवा के मूल सिद्धांत का पालन करती है और जनता का दृढ़ समर्थन और हार्दिक स्वीकृति प्राप्त कर चुकी है।

ट्रंप ने कहा कि वर्षों पहले फॉरबिडन सिटी की उनकी यात्रा आज भी उनकी स्मृति में ताजा है। 600 वर्षों से अधिक समय से भव्य रूप से खड़ा टेंपल ऑफ हेवन, चीन की उत्कृष्ट शास्त्रीय वास्तुकला और गहन पारंपरिक संस्कृति का उत्कृष्ट उदाहरण है, जो विस्मयकारी है।

उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका और चीन दोनों महान राष्ट्र हैं, दोनों देशों के लोग महान और बुद्धिमान हैं। दोनों देशों को आपसी समझ को गहरा करना चाहिए और अपने लोगों के बीच मित्रता को मजबूत करना आवश्यक है।

बता दें कि टेम्पल ऑफ हेवन का निर्माण चीनी मिंग राजवंश के योंगले शासनकाल के 18वें वर्ष (1420 ई.) में हुआ था, जो 600 वर्ष से अधिक पुराना है। वर्ष 1998 में यूनेस्को ने इसे विश्व धरोहर स्थल घोषित किया था। जुलाई 2024 में इसे 'पेइचिंग सेंट्रल एक्सिस' नामक यूनेस्को सूची में एकीकृत किया गया था।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

Share this story

Tags