Samachar Nama
×

हिंदू नाम बताकर लड़की से की दोस्ती, फिर छेड़छाड़ और...,पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक की जानकर हिल जाएगा दिमाग

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक लड़के को कुछ पुलिसकर्मी पकड़कर पीसीआर वैन में बैठा रहे हैं। दरअसल, यह वीडियो दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय मार्ग का है। लड़के पर वीडियो में दिख रही लड़की के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप है। जैसे ही पुलिस को इसकी सूचना मिली तो पुलिसकर्मियों ने आरोपी लड़के को पकड़ लिया और पीसीआर वैन में उसे थाने ले जाना चाहा, लेकिन आरोपी लड़का थाने जाने को तैयार नहीं हुआ। हालांकि पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जब पुलिस ने वीडियो में दिख रही 17 वर्षीय पीड़ित लड़की से संपर्क किया तो पता चला कि पीड़िता आरोपी को 2 साल से जानती है। आरोपी का नाम समद अंसारी उर्फ ​​याह्या कमाल है और उसकी उम्र 18 वर्ष है। जानकारी के अनुसार दोनों की जान-पहचान इंस्टाग्राम पर हुई थी और आरोपी ने जानबूझकर हिंदू नाम रखा था। समद पीड़िता से हिंदू नाम बताकर चैट कर रहा था।

पीसीआर कॉल पर पुलिस मौके पर पहुंची और समद नाम के लड़के को पकड़ लिया। शिकायत के अनुसार छात्रा आरोपी को जानती थी लेकिन उसे आरोपी की पहचान पर संदेह था। पुलिस को मदद के लिए फोन आने से पहले ही दोनों के बीच झगड़ा हो गया था। पुलिस के मुताबिक आरोपी समद ने पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध भी बनाए हैं।

पीड़ित लड़की नाबालिग है, इसलिए पुलिस ने पोक्सो और बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Share this story

Tags