मौत से पहले दंपत्ति ने पुलिस को भेजा वॉयस मैसेज, बोलें हमें धोखे से जहर खिलाया… हैरान कर देगा ये डबल मर्डर केस

उत्तर प्रदेश के आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र में डबल मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि संपत्ति विवाद में परिवार के लोगों ने दंपत्ति को जहर खिला दिया। यह घटना गुरुवार सुबह आगरा के आजमपाड़ा में घटी। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मृतक के साले की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
इस मामले में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान विनय और उसकी पत्नी डॉली के रूप में हुई है। विनय का जूते बनाने का व्यवसाय था। दोनों की मौत जहरीले लड्डू खाने से हुई। अपनी मौत से पहले विनय ने अपने साले संदीप को एक वॉयस मैसेज भेजा था। इसमें कहा गया कि उसके परिवार वालों ने धोखा देकर जहरीला लड्डू खिला दिया है। इसके बाद साला मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
मृतक के साले ने किया खुलासा
मृतक के जीजा संदीप ने खुलासा किया है कि उसके जीजा व बहन ने मौत से पहले गुरुवार को रात 11:15 मिनट पर उसके मोबाइल पर एक वॉइस मैसेज भेजा था, जिसमें उन्होंने बताया था कि इन लोगों ने धोखे से उसकी व उसकी पत्नी की जान ले ली है। उन्होंने लड्डू में कुछ मिला दिया है। संदीप आईटीआई की परीक्षा देने गया था।
बच्चा रो रहा था
दोपहर एक बजे उसने अपने जीजा का मैसेज देखा और बाइक से सीधे बहन के घर चला गया। उसके बहनोई और बहन के शव कमरे में पड़े थे। पास में ही एक 20 दिन की बच्ची रो रही थी। अब संदीप के इस खुलासे के बाद पुलिस ने विनय की मां भगवान देवी, जेठ टीटू, जेठानी नीलम और देवर राम को हिरासत में लिया है। पुलिस ने विनय के परिवार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
जीजा ने दी चिता को आग
पुलिस ने कहा कि वे मामले की जांच कर रहे हैं। शुक्रवार को पति-पत्नी के शवों का पोस्टमार्टम किया गया। बाद में, ताजगंज श्मशान घाट पर संदीप ने अपने बहनोई और बहन की चिताओं को अग्नि दी। संदीप ने बताया कि उसकी बहन और जीजा के बीच कोई झगड़ा नहीं था। बहनोई के दोनों भाई उसे चिढ़ाते रहते थे। वे हिस्सा मांग रहे थे। उसने अपने साले और साली की हत्या कर दी।