Samachar Nama
×

बीईसीआईएल में मेडिकल लैब तकनीशियन सहित 28 पदों पर भर्ती जारी, 27 अप्रैल अंतिम तिथि

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बीईसीआईएल) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। बीईसीआईएल ने मेडिकल लैब तकनीशियन (एमएलटी) समेत कुल 28 पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली है।
बीईसीआईएल में मेडिकल लैब तकनीशियन सहित 28 पदों पर भर्ती जारी, 27 अप्रैल अंतिम तिथि

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बीईसीआईएल) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। बीईसीआईएल ने मेडिकल लैब तकनीशियन (एमएलटी) समेत कुल 28 पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली है।

बीईसीआईएल ने जिन 28 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर एप्लीकेशन मांगे हैं, उनमें मेडिकल लैब तकनीशियन (एमएलटी) के 26 और पर्फ्युजनिस्ट के 2 पद शामिल हैं।

बीईसीआईएल की ओर से जारी पदों के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 13 अप्रैल से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 27 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, उन्हें तय लास्ट डेट के शाम 6 बजे से पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी में बीएससी; बीएससी डिग्री और कम से कम एक वर्ष के नैदानिक ​​परफ्यूजन अनुभव वाले केंद्र में प्रशिक्षण के बाद परफ्यूजन टेक्नोलॉजी में प्रमाणन होना चाहिए। वहीं, हीमोडायलिसिस यूनिट में डिग्री प्राप्त करने के बाद 1 वर्ष का अनुभव; क्लिनिकल परफ्यूजन में कार्य अनुभव वाले को प्राथमिकता दी जाएगी।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु पद अनुसार 35 से 40 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 13 अप्रैल के आधार पर की जाएगी। वहीं, योग्य अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 40,710 रुपए प्रति माह होगी।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जो सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 295 रुपए तय किया गया है। वहीं, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी श्रेणी के कैंडिडेट्स को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले बीईसीआईएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अधिसूचना में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को एक लिफाफे में डालने के बाद उसे 'ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बीईसीआईएल), बीईसीआईएल भवन, सी-56/ए-17, सेक्टर-62, नोएडा- 201307 (उत्तर प्रदेश)' पते पर डाक कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र का एक हार्ड कॉपी भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।

--आईएएनएस

डीके/डीकेपी

Share this story

Tags