Samachar Nama
×

बार्यन म्यूनिख को लगा बड़ा झटका, अल्फोंसो डेविस इंजरी के कारण कई हफ्तों के लिए हुए बाहर

म्यूनिख, 8 मई (आईएएनएस)। जर्मन फुटबॉल की बड़ी टीम बायर्न म्यूनिख को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार खिलाड़ी अल्फोंसो डेविस पेरिस सेंट-जर्मेन के खिलाफ यूईएफए चैंपियंस लीग सेमीफाइनल के दूसरे लेग के दौरान लगी हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण कई हफ्तों के लिए बाहर हो गए हैं।
बार्यन म्यूनिख को लगा बड़ा झटका, अल्फोंसो डेविस इंजरी के कारण कई हफ्तों के लिए हुए बाहर

म्यूनिख, 8 मई (आईएएनएस)। जर्मन फुटबॉल की बड़ी टीम बायर्न म्यूनिख को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार खिलाड़ी अल्फोंसो डेविस पेरिस सेंट-जर्मेन के खिलाफ यूईएफए चैंपियंस लीग सेमीफाइनल के दूसरे लेग के दौरान लगी हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण कई हफ्तों के लिए बाहर हो गए हैं।

बुंडेसलीगा चैंपियंस ने शुक्रवार को इस बात की पुष्टि की है। हालांकि, क्लब ने कनाडा के इंटरनेशनल खिलाड़ी के पूरी तरह से फिट होने का कोई निश्चित समय नहीं बताया है। बायर्न ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा, "अल्फांसो डेविस को बुधवार को पेरिस सेंट-जर्मेन के खिलाफ चैंपियंस लीग सेमीफाइनल के दूसरे लेग के दौरान बाएं हैमस्ट्रिंग में मसल इंजरी हुई थी, जिसकी पुष्टि एफसी बायर्न मेडिकल यूनिट की जांच से हुई है। इसी वजह से अल्फांसो डेविस कई हफ्तों तक खेल से बाहर रहेंगे।"

डेविस को यह चोट एलियांज एरिना में खेले गए मैच के दौरान लगी, जब वह दूसरे हाफ में सब्स्टीट्यूट के रूप में मैदान पर आए थे। उन्होंने 68वें मिनट में जोसिप स्टानिसिक की जगह ली थी। हालांकि, उनके आने के बाद टीम के खेल में सुधार दिखा और उन्होंने हैरी केन के बराबरी के गोल में भी अहम भूमिका निभाई, लेकिन बाद में उन्हें चोट के कारण मैदान छोड़ना पड़ा।

बायर्न ने बयान में कहा कि मेडिकल टीम की जांच में पुष्टि हुई है कि डेविस के बाएं पैर की हैमस्ट्रिंग मसल में चोट है। इसी वजह से वह आने वाले मैचों में उपलब्ध नहीं रहेंगे। इस चोट के कारण डेविस अब बुंडेसलीगा के बाकी मुकाबलों में भी नहीं खेल पाएंगे, जिनमें वीएफएल वोल्फ्सबर्ग और एफसी कोलन के खिलाफ मैच शामिल हैं।

इसके अलावा 23 मई को होने वाले वीएफबी स्टटगार्ट के खिलाफ होने वाले डीएफबी फाइनल में भी उनका खेलना संदिग्ध है। यह पहली बार नहीं है, जब इस सीजन में डेविस चोटिल हुए हैं। इससे पहले वह क्रूसिएट लिगामेंट की गंभीर चोट से उबरकर वापसी कर रहे थे और उन्हें मार्च में भी हैमस्ट्रिंग की समस्या का सामना करना पड़ा था। लगातार चोटों ने उनके इस सीजन को काफी प्रभावित किया है।

डेविस की गैरमौजूदगी बायर्न म्यूनिख के लिए चिंता का विषय बन गई है, क्योंकि टीम पहले से ही महत्वपूर्ण खिलाड़ियों की फिटनेस समस्याओं से जूझ रही है। उनकी गति और डिफेंसिव क्षमता टीम के लिए बेहद अहम मानी जाती है। यह चोट कनाडाई खिलाड़ी के लिए भी चिंता बढ़ाने वाली है, क्योंकि अगले बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट और फीफा वर्ल्ड कप 2026 से पहले उनकी फिटनेस पर सवाल उठने लगे हैं, जिसे कनाडा, अमेरिका और मैक्सिको मिलकर आयोजित करेंगे। फिलहाल क्लब ने कहा है कि डेविस की रिकवरी पर मेडिकल टीम नजर रखेगी और आने वाले हफ्तों में उनकी स्थिति के आधार पर आगे का फैसला लिया जाएगा।

आईएएनएस

एसएम/एबीएम

Share this story

Tags