Samachar Nama
×

बस्ती में पर्यटन को रफ्तार: 901 लाख की 11 परियोजनाओं को मंजूरी, धार्मिक स्थलों का होगा कायाकल्प

लखनऊ, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार ने बस्ती जनपद के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में पर्यटन विकास को बढ़ावा देने के लिए 901 लाख रुपए की 11 परियोजनाओं को स्वीकृति दी है। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी कार्य गुणवत्ता और तय समयसीमा में पूरे किए जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को शीघ्र लाभ मिल सके।

पर्यटन विभाग के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य योजना के तहत स्वीकृत इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए सीएनडीएस को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि परियोजनाओं में देरी या गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि स्वीकृत परियोजनाओं में प्रमुख रूप से धार्मिक स्थलों पर बुनियादी सुविधाओं का विकास, सौंदर्यीकरण और बहुउद्देशीय अवस्थापना कार्य शामिल हैं। हरैया विधानसभा क्षेत्र के चतुर्भुजी मंदिर लोनिया (75 लाख) और महादेवा के प्राचीन स्वयंभू शिव मंदिर (65 लाख) के विकास कार्यों को मंजूरी दी गई है।

इसी क्रम में रुधौली क्षेत्र के भानपुर स्थित बैडवा समय माता मंदिर (78 लाख) और महादेवा के रामजानकी मंदिर (72 लाख) के पर्यटन विकास को स्वीकृति मिली है। कप्तानगंज विधानसभा के बाबा भारीनाथ शिव स्थल (106 लाख) तथा बस्ती सदर के कोडरा चौराहे स्थित शिव मंदिर (107 लाख) के उन्नयन कार्य भी सूची में शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त बस्ती सदर के भदेश्वरनाथ गांव स्थित शिवधाम श्री बाबा भदेश्वर नाथ मंदिर के लिए सर्वाधिक 200 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। वहीं, रुधौली में बहुउद्देशीय सुविधाओं (44 लाख), महादेवा के चंगेरवा गगिया कोहल स्थित प्राचीन शिव मंदिर (65 लाख), कबीर आश्रम मूडघाट (45 लाख), और हरैया के ऐतिहासिक तपसीयंधाम आश्रम (44 लाख) में अवस्थापना सुविधाओं के विकास को भी मंजूरी दी गई है।

--आईएएनएस

विकेटी/डीकेपी

Share this story

Tags