Samachar Nama
×

‘बस्तर’ शांति, विश्वास और विकास की राह पर सरपट दौड़ रहा है : सीएम साय

रायपुर, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुधवार को बताया कि बस्तर अब शांति, विश्वास और विकास की राह पर दौड़ रहा है।
‘बस्तर’ शांति, विश्वास और विकास की राह पर सरपट दौड़ रहा है : सीएम साय

रायपुर, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुधवार को बताया कि बस्तर अब शांति, विश्वास और विकास की राह पर दौड़ रहा है।

सीएम साय ने करीब पांच मिनट का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया। वीडियो में उन्होंने 'पंडुम कैफे' की बात की, जिसमें कैफे के कार्यरत कर्मचारियों ने अपने अनुभवों को साझा किया।

सीएम साय ने कहा कि 'पंडुम कैफे' की कहानी भय से भरोसे तक के सफर की है। कभी नक्सल हिंसा और भय का प्रतीक रहा बस्तर आज शांति, विश्वास और विकास की राह पर सरपट दौड़ रहा है। डबल इंजन सरकार की पुनर्वास नीति ने हजारों भटके कदमों को वापस मुख्यधारा से जोड़ा है, जहां अब उन्हें एक सम्मानजनक जीवन और नई पहचान मिल रही है। जगदलपुर का ‘पंडुम कैफे’ इसी युगांतकारी परिवर्तन की सजीव तस्वीर है। जिन हाथों में कभी बंदूकें थीं, उनमें आज उम्मीदें हैं, भरोसा है और कुछ अच्छा करने का जुनून भी। यही है बदलता बस्तर। शांति, सम्मान और नए भविष्य की ओर बढ़ता बस्तर।

एक अन्य पोस्ट में सीएम साय ने बताया कि विश्वास, विकास और विजय की नई किरण से बस्तर में सुशासन का सूर्योदय हुआ है। जहां कभी लाल आतंक की परछाइयों ने इस पावन धरती की मासूमियत को ढक लिया था, वहां आज विकास की उजली सुबह खिल चुकी है। यह परिवर्तन केवल समय का नहीं, बल्कि संकल्प, साहस और विश्वास की जीत का प्रतीक है। प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दृढ़ संकल्प ने इस बदलाव को दिशा और गति दी है। सुरक्षाबलों के पराक्रम, सरकार की सशक्त नीतियों और स्थानीय जनमानस के अटूट विश्वास ने मिलकर एक नया इतिहास रचा है। जो बस्तर कभी भय और भटकाव का पर्याय था, वही आज प्रगति, अवसर और उम्मीदों की पहचान बन गया है।

बताते चलें कि गत वर्ष नवंबर माह में जगदलपुर में 'पंडुम कैफे' की शुरुआत की गई थी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खुद इस कैफे का उद्घाटन किया था। बस्तर में ऐसे कई युवा सामने आए हैं, जो संघर्ष के रास्ते को छोड़कर समाज से जुड़ने के लिए तैयार थे। इन्हीं युवाओं को जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा कैफे प्रबंधन, ग्राहक सेवा, स्वच्छता, खाद्य सुरक्षा और बुनियादी आतिथ्य कौशल का प्रशिक्षण दिया गया है।

--आईएएनएस

डीकेएम/एबीएम

Share this story

Tags