Samachar Nama
×

सूरत में बारिश का दौर जारी, प्रशासन की तैयारियां पूरी : डीएम

सूरत में बारिश का दौर जारी, प्रशासन की तैयारियां पूरी : डीएम
सूरत में बारिश का दौर जारी, प्रशासन की तैयारियां पूरी : डीएम

सूरत, 1 अगस्त (आईएएनएस)। गुजरात के सूरत के जिलाधिकारी तेजश परमार ने बताया कि अभी जिले में बारिश का सिलसिला जारी है। हालांकि, हम हर प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं और मौजूदा समय में हालात काबू में हैं। लिहाजा, किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है।

उन्होंने शनिवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि पिछले 24 घंटे में जिले में बारिश का दौर जारी है। अभी बारिश की गति धीमी है। अभी शनिवार सुबह दस बजे से फिर से बारिश का सिलसिला जारी है। हालांकि, हम हर प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। मौजूदा स्थिति को ध्यान में रखते हुए अगले तीन घंटे के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज कैसा रहता है।

जिला अधिकारी के मुताबिक, अभी सूरत के जिले के कई हिस्सों में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। क्रीम रिवर के आसपास जितने भी गांव हैं, वहां के लोगों का हमने स्थानांतरण करना शुरू कर दिया है। इसके बावजूद भी हमने अतिरिक्त सहायता के लिए भी एसडीआरएफ की एक टीम भेजी है। हम पूरी तरह से स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे हुए हैं। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि किसी को कोई दिक्कत नहीं है।

डीएम के मुताबिक, मांगरोल तालुका के आसपास के गांवों में रहने वाले लोगों का भी स्थानांतरण कराया जा रहा है। अगर जरूरत पड़ेगी, तो हम इन सुविधाओं को विस्तारित करने का काम करेंगे। अंबिका तालुका में सबसे ज्यादा बारिश हुई थी लेकिन वहां पर स्थिति सामान्य बनी हुई है। अंबिका नदी का भी जलस्तर खतरे के निशान से बाहर है। प्रशासन की जो भी टीम है, उसका जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल करेंगे। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी को कोई दिक्कत नहीं हो।

उन्होंने कहा कि मौसम के मिजाज को देखते हुए हम रेड अलर्ट जारी कर चुके हैं। आने वाले दिनों में बारिश की संभावना प्रबल हो सकती है। इसे देखते हुए हमने पूरी तैयारी कर ली है। कुल मिलाकर, हम यही सुनिश्चित कर रहे हैं कि किसी को कोई दिक्कत नहीं हो।

--आईएएनएस

एसएचके/पीएम

Share this story

Tags