Samachar Nama
×

बर्फ पर फिसलकर गिरीं निया शर्मा, वीडियो शेयर कर बोलीं- उठो और ऐसे चलो जैसे कभी लड़खड़ाए नहीं

बर्फ पर फिसलकर गिरीं निया शर्मा, वीडियो शेयर कर बोलीं- उठो और ऐसे चलो जैसे कभी लड़खड़ाए नहीं
बर्फ पर फिसलकर गिरीं निया शर्मा, वीडियो शेयर कर बोलीं- उठो और ऐसे चलो जैसे कभी लड़खड़ाए नहीं

मुंबई, 27 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री निया शर्मा इन दिनों लंदन की सैर कर रही हैं। अभिनेत्री ने आइस स्केटिंग करते हुए खुद का एक मजेदार वीडियो शेयर किया, जिसमें वह गिर जाती हैं।

अभिनेत्री ने इस पल को इंस्टाग्राम पर एक मजेदार लाइफ लेसन में बदल दिया कि मुश्किलों के बाद फिर से कैसे उठना होता है। आइस स्केटिंग करते हुए गिरने का वीडियो शेयर करते हुए निया ने लिखा, "फ्लेक्स: आराम से उठो और ऐसे चलो जैसे कभी लड़खड़ाए ही नहीं या कभी गिरे ही नहीं।"

निया शर्मा ने आगे बताया कि उन्होंने अपना दिन बिल्कुल वैसा ही जिया, जैसा उन्होंने बिस्तर से उठने से पहले ही सोच लिया था, जिससे उनके लंदन के नवंबर वाइब्स में और भी चार चांद लग गए। निया शर्मा लिखती हैं, "लंदन नवंबर वाइब्स! दिन बिल्कुल वैसा ही जिया जैसा मैंने बिस्तर से निकलने से पहले ही अपने दिमाग में प्लान किया था।"

अभिनेत्री निया शर्मा इन दिनों विदेश में अपनी छुट्टियों का लुत्फ उठा रही हैं। इससे पहले नवंबर की शुरुआत में उन्होंने श्रीलंका में अपने 'वर्ककेशन' की तस्वीरें शेयर की थीं।

निया की बात करें तो एक्ट्रेस हाल ही में दो शोज में नजर आईं। वह पहले सनी लियोनी और करण कुंद्रा द्वारा होस्ट किए गए स्प्लिट्सविला के 16वें सीजन में दिखीं। यह भारत का लोकप्रिय डेटिंग रियलिटी शो है, जिसमें अलग-अलग पृष्ठभूमि से आए युवा प्रतियोगी एक आलीशान विला में रहते हैं।

कंटेस्टेंट्स फिजिकल और कॉम्पिटिशन टास्क करते हैं और रोमांटिक जोड़ी बनाने की कोशिश करते हैं। शो में कॉम्पैटिबिलिटी के आधार पर 'आइडियल मैच' बनते हैं, जिन्हें गेम में खास पावर और सुरक्षा मिलती है। वाइल्डकार्ड एंट्री, बदलते समीकरण और ड्रामा शो का बड़ा हिस्सा हैं। आखिर में एक जोड़ी शो की विजेता बनती है। अलग-अलग सीजन में रणविजय सिंह, निखिल चिनप्पा और सनी लियोन जैसे कई होस्ट नजर आ चुके हैं, लेकिन 16वें सीजन को सनी लियोनी, करण कुंद्रा, उर्फी जावेद और निया शर्मा ने होस्ट किया।

इसके अलावा, एक्ट्रेस नए एडिशन 'लाफ्टर शेफ्स फन अनलिमिटेड' में भी नजर आई थीं।

--आईएएनएस

एनएस/एएस

Share this story