Samachar Nama
×

बैंक फ्रॉड केस: ईडी ने आप नेता दीपक सिंगला को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया

नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। परिवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) नेता दीपक सिंगला को 155 करोड़ रुपए के बैंक फ्रॉड मामले में गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद ईडी ने दीपक सिंगला को दिल्ली स्थित राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया।

ईडी दीपक सिंगला की ट्रांजिट रिमांड की मांग करेगी। 155 करोड़ रुपए के बैंक धोखाधड़ी मामले में ईडी ने दीपक सिंगला को आज ही गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि ये पूरी कार्रवाई महेश टिम्बर प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े 155 करोड़ रुपए के बैंक फ्रॉड मामले में की गई। इस वित्तीय घोटाले के तार आम आदमी पार्टी के पहले से ही गिरफ्तार पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा से भी जुड़े हुए बताए जा रहे हैं।

सुबह ईडी की टीम ने दिल्ली और गोवा समेत 7 अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ रेड की। ये छापेमारी दीपक सिंगला, महेश सिंगला, अमरिक गिल और उनसे जुड़े लोगों के ठिकानों पर की गई। जांच के दौरान एजेंसी को कई अहम दस्तावेज और डिजिटल सबूत मिले, जिसके बाद दीपक सिंगला को हिरासत में ले लिया गया।

ईडी का कहना है कि आरोपी कंपनियों और उनसे जुड़े लोगों ने बैंकों से फर्जी दस्तावेजों और गलत जानकारी के जरिए करोड़ों रुपए का लोन लिया और फिर उस रकम का गलत इस्तेमाल किया। अब एजेंसी इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि यह पैसा कहां-कहां ट्रांसफर किया गया और इस पूरे नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं।

सूत्रों का दावा है कि दीपक सिंगला का नाम इस घोटाले में सीधे तौर पर सामने आया है। उनके अलावा महेश सिंगला और अमरिक गिल की भूमिका भी जांच के दायरे में है। फिलहाल ईडी सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और आने वाले दिनों में इस मामले कई अहम खुलासे हो सकते हैं।

--आईएएनएस

एमएस/

Share this story

Tags