Samachar Nama
×

बांग्लादेश की जीत के बाद सुल्ताना ने कहा, 'पहली पारी में हमने जो लक्ष्य रखा, उसे हासिल किया'

बर्मिंघम, 14 जून (आईएएनएस)। बांग्लादेश ने विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जीत के साथ अपना अभियान शुरू किया है। इस टीम ने रविवार को नीदरलैंड के खिलाफ 6 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया। कप्तान निगार सुल्ताना ने इस जीत का श्रेय अपनी गेंदबाजों को दिया है।
बांग्लादेश की जीत के बाद सुल्ताना ने कहा, 'पहली पारी में हमने जो लक्ष्य रखा, उसे हासिल किया'

बर्मिंघम, 14 जून (आईएएनएस)। बांग्लादेश ने विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जीत के साथ अपना अभियान शुरू किया है। इस टीम ने रविवार को नीदरलैंड के खिलाफ 6 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया। कप्तान निगार सुल्ताना ने इस जीत का श्रेय अपनी गेंदबाजों को दिया है।

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेशी टीम ने नीदरलैंड्स को 139/8 पर रोक दिया, जिसके बाद टारगेट 19.1 ओवर में हासिल कर लिया। ओपनर जुएरिया फिरदौस ने शानदार अर्धशतक लगाया, जबकि शर्मिन अख्तर (नाबाद 37) और शोर्ना अख्तर (नाबाद 18) ने मिडिल-ऑर्डर में थोड़ी लड़खड़ाहट के बाद टीम को जीत दिलाई।

जीत के बाद बांग्लादेशी कप्तान निगार ने गेंदबाजी यूनिट की तारीफ करते हुए कहा, "मुझे लगता है कि हमने गेंदबाजी की शुरुआत बहुत अच्छी की। मारुफा ने वैसा ही प्रदर्शन किया जैसी हमें उनसे उम्मीद थी, और सभी स्पिनर्स और गेंदबाजों के साथ मिलकर हमने बहुत अच्छी गेंदबाजी की है।"

मारुफा अख्तर ने गेंदबाजी में अहम भूमिका निभाई और नीदरलैंड्स की पारी के दौरान महत्वपूर्ण विकेट लिए, जबकि स्पिनर्स ने सुनिश्चित किया कि डच कप्तान बैबेट डी लीडे के अर्धशतक के बावजूद नीदरलैंड लगातार तेजी से रन न बना सके।

बांग्लादेशी कप्तान को लगा कि उनकी टीम ने पहली पारी में ठीक वही हासिल किया, जिसका उन्होंने लक्ष्य रखा था। उन्होंने कहा, "तो पहली पारी के लिए हमने जो लक्ष्य रखा था, उसे हमने हासिल कर लिया है।"

निगार ने ओपनर फिरदौस की भी खास तारीफ की, जिनके आक्रामक अंदाज ने बांग्लादेश को लक्ष्य का पीछा करने में बढ़त दिलाई। बांग्लादेशी ओपनर फिरदौस ने सिर्फ 33 गेंदों में मैच जिताऊ 50 रन बनाए, जिसमें सात चौके और दो छक्के शामिल थे। कप्तान ने फिरदौस की तारीफ में कहा, "जिस तरह से जुएरिया ने बीच में खेला, वह खेल का आनंद ले रही थीं और दिलारा उनकी काफी मदद कर रही थीं।"

हालांकि शानदार शुरुआत के बाद बांग्लादेश ने जल्दी-जल्दी कुछ विकेट गंवा दिए, लेकिन शर्मिन अख्तर और शोर्ना अख्तर ने संयम बनाए रखा और पांचवें विकेट के लिए नाबाद साझेदारी करके टीम को जीत दिलाई। निगार ने कहा, "काफी रोमांचक स्थिति थी, लेकिन मुझे लगता है कि शर्मिन ने हिम्मत बनाए रखी और शोर्ना भी डटी रहीं। उन्होंने मैच खत्म किया, इसलिए हम खुश हैं।"

--आईएएनएस

आरएसजी

Share this story

Tags