Samachar Nama
×

बंगाल की जनता ने ‘डबल इंजन’ सरकार बनाने का फैसला कर लिया : गुलाम अली खटाना

नई दिल्ली, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद गुलाम अली खटाना ने पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दावा किया है कि बंगाल में जनता ने ‘डबल इंजन’ सरकार बनाने का फैसला कर लिया है।
बंगाल की जनता ने ‘डबल इंजन’ सरकार बनाने का फैसला कर लिया : गुलाम अली खटाना

नई दिल्ली, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद गुलाम अली खटाना ने पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दावा किया है कि बंगाल में जनता ने ‘डबल इंजन’ सरकार बनाने का फैसला कर लिया है।

नई दिल्ली में आईएएनएस से बातचीत में भाजपा सांसद ने पीएम मोदी की रैली में दिए बयान का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने इस रैली में टीएमसी के भ्रष्ट लोगों और माफियाओं को चेतावनी दी है कि 29 अप्रैल से पहले पुलिस स्टेशन में सरेंडर कर दें, वरना चार मई के बाद किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

खटाना ने कहा कि बंगाल के लोगों ने मन बना लिया है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में ‘डबल इंजन’ सरकार बनाना है।

भाजपा सांसद ने कहा कि पश्चिम बंगाल में घुसपैठिए और भ्रष्टाचार में लिप्त लोग कानून के हवाले किए जाने चाहिए।

उन्होंने कांग्रेस पर फ्रस्ट्रेटेड होने का आरोप लगाते हुए कहा कि ये लोग बेतुकी बातें करते हैं। लोगों ने उन्हें हरा दिया है। एक के बाद एक राज्य इनके हाथ से जा रहे हैं।

महिला आरक्षण को लेकर खटाना ने विपक्ष की आलोचना करते हुए कहा कि महिलाओं पर हुए जुल्म और रोड़े अटकाने का जवाब अब महिलाएं खुद देंगी। देश की आधी आबादी अब सशक्त हो रही है।

उन्होंने राहुल गांधी, अखिलेश यादव और टीएमसी पर आरोप लगाया कि वे महिला आरक्षण का मजाक उड़ा रहे थे और देश की महिलाओं को राजनीतिक सशक्तीकरण से बाहर रखने की कोशिश कर रहे हैं।

खटाना ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार महिलाओं के हित में कार्य कर रही है। अभी महिलाओं के राजनीतिक सशक्तीकरण के लिए महिला आरक्षण लागू किया जा रहा था। लेकिन, विपक्ष ने इसे पास नहीं होने दिया। कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक का काम सिर्फ भटकाना है।

बंगाल में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के यूसीसी पर दिए बयान का समर्थन करते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि जब डबल इंजन सरकार बनेगी तो समान नागरिक संहिता लागू कर दी जाएगी। कानून की नजर में सब बराबर होने चाहिए। इसमें कौन सी बुराई है। सबके लिए समान कानून होना चाहिए।

--आईएएनएस

डीकेएम/एबीएम

Share this story

Tags