Samachar Nama
×

बांद्रा गरीब नगर पत्थरबाजी मामले में मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक और आरोपी गिरफ्तार

मुंबई, 22 मई (आईएएनएस)। मुंबई पुलिस ने बांद्रा के गरीब नगर इलाके में हुई पत्थरबाजी के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अब तक कुल 19 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस की जांच तेजी से जारी है और आगे भी कई गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

पुलिस के अनुसार, कल 16 आरोपियों को बांद्रा कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने सभी आरोपियों को 26 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। शुक्रवार को तीन अन्य आरोपियों को भी कोर्ट में पेश किया जाएगा। गिरफ्तार किए गए 19 आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है, जिसे बाल सुधार गृह में भेज दिया गया है।

गरीब नगर इलाके में हाल ही में पत्थरबाजी की एक गंभीर घटना हुई थी, जिसमें स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच तनाव बढ़ गया था। घटना के बाद मुंबई पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और बड़े पैमाने पर छापेमारी कर आरोपियों को पकड़ना शुरू किया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह पत्थरबाजी एक सुनियोजित घटना लग रही है, जिसकी जांच के विभिन्न पहलुओं पर काम किया जा रहा है।

मुंबई पुलिस आयुक्त कार्यालय ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टीम लगातार छापेमारी और पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि जो भी व्यक्ति इस घटना में शामिल पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गुरुवार को बांद्रा कोर्ट में पेश किए गए 16 आरोपियों को 26 मई तक रिमांड पर भेजा गया है, ताकि पुलिस उन्हें और पूछताछ कर सके। आज तीन अन्य आरोपियों की कोर्ट में पेशी होनी है। पुलिस इन सभी आरोपियों से घटना की योजना उनके साथियों और मास्टरमाइंड की जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रही है।

इस मामले की जांच में साइबर सेल, लोकल इंटेलिजेंस यूनिट और अन्य विभागों की मदद ली जा रही है। पूरी घटना की सीसीटीवी फुटेज, गवाहों के बयान और अन्य सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

--आईएएनएस

एससीएच/वीसी

Share this story

Tags