Samachar Nama
×

बागेश्वर बाबा से मिले टाइगर श्रॉफ, बालाजी पर फिल्म बनाने की योजना पर हुई चर्चा

मुंबई, 23 जून (आईएएनएस)। मुंबई के सनातन मठ में उस समय लोगों की नजरें टिक गईं जब बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने बागेश्वर बाबा से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान समाजसेवा और जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर बातचीत हुई।

इस दौरान बागेश्वर बाबा द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न जनसेवा कार्यों की जानकारी टाइगर श्रॉफ को दी गई। इनमें गरीब बेटियों के लिए प्रस्तावित कैंसर अस्पताल का निर्माण और बागेश्वर धाम में चल रही मां अन्नपूर्णा प्रसादम रसोई भंडारे जैसी सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। टाइगर श्रॉफ ने इन सभी कार्यों के बारे में ध्यान से सुना और खुले दिल से सराहना की।

मुलाकात के आखिर में अभिनेता ने बागेश्वर बाबा को अंगवस्त्र भेंट किया और उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

इसी दौरान एक और दिलचस्प पहलू भी सामने आया, जब अभिनेता के एक साथी ने बागेश्वर बाबा को बताया कि वह बालाजी पर एक फिल्म बनाने की योजना पर विचार कर रहे हैं। हालांकि इस को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

वहीं, अगर टाइगर श्रॉफ के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत साल 2014 में फिल्म 'हीरोपंती' से की थी। इस फिल्म में उनके साथ कृति सेनन नजर आई थीं और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। इसके बाद, उन्होंने 'बागी' (2016) में दमदार एक्शन के साथ दर्शकों का ध्यान खींचा, जिसमें श्रद्धा कपूर उनके साथ नजर आई थीं।

2018 में आई 'बागी 2' उनके करियर की बड़ी हिट फिल्मों में से एक साबित हुई। इसके बाद 2019 में रिलीज हुई 'वॉर' टाइगर श्रॉफ के करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर मानी जाती है, इसमें उनके साथ ऋतिक रोशन नजर आए थे। इसके अलावा, उन्होंने 'मुन्ना माइकल', 'ए फ्लाइंग जट्ट', 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2', 'गणपत', और 'बड़े मियां छोटे मियां' जैसी फिल्मों में भी काम किया।

--आईएएनएस

पीके/पीएम

Share this story

Tags