Samachar Nama
×

बदला हो तो धुरंधर जैसा हो वरना न हो, सेकंड पार्ट देखकर आदित्य धर की दीवानी हुईं प्रीति जिंटा

मुंबई, 19 मार्च (आईएएनएस)। रणवीर सिंह और संजय दत्त स्टारर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' 19 मार्च, यानि आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।
बदला हो तो धुरंधर जैसा हो वरना न हो, सेकंड पार्ट देखकर आदित्य धर की दीवानी हुईं प्रीति जिंटा

मुंबई, 19 मार्च (आईएएनएस)। रणवीर सिंह और संजय दत्त स्टारर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' 19 मार्च, यानि आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।

फिल्म के प्री-प्रीव्यू के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़ी कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें 'नोटबंदी' से लेकर बड़े साहब (दाऊद इब्राहिम) तक को दिखाया गया है। फिल्म देखकर आईं एक्ट्रेस प्रीति जिंटा धुरंधर के हर किरदार की कायल हो चुकी हैं। उन्होंने फिल्म को 'धुरंधर' से ज्यादा शानदार बताया है। प्रीति जिंटा अपने दोस्त और 'धुरंधर: द रिवेंज' के मेजर इकबाल (अर्जुन रामपाल) के साथ फिल्म देखने पहुंचीं।

अभिनेत्री के मुताबिक फिल्म में जिस तरीके से रणबीर सिंह ने बदला लिया है, वो वाकई ही बड़ा बदला है। उन्होंने फिल्म के हर एक किरदार की तारीफ की और रणवीर सिंह को फिल्म की जान बताया।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, "मैंने कल रात धुरंधर 2 देखी और बस इतना ही कहना चाहती हूं कि बदला हो तो धुरंधर जैसा हो वरना न हो। निर्देशन, अभिनय, संगीत, संपादन, कहानी, कास्टिंग और हर विभाग जबरदस्त है। फिल्म देखने के बाद मम्मी ने सबसे पहले यही कहा कि वो इसे अपने दोस्तों के साथ थिएटर में दोबारा देखना चाहती हैं और मुझे भी बिल्कुल ऐसा ही लगता है।"

प्रीति ने दर्शकों को इतनी अच्छी फिल्म देने के लिए आदित्य धर को दिल से धन्यवाद दिया। उनका कहना है कि दर्शकों के अनुभव को मनमोहक बनाने का काम बहुत अच्छे से किया गया है, जबकि रणवीर सिंह को लेकर उन्होंने लिखा, "आपने मेरा दिल जीत लिया। क्या शानदार प्रदर्शन था? क्या रेंज, क्या गहराई, क्या ईमानदारी। हर चीज को बारीकी से पर्दे पर पूरी गहराई के साथ उतारा गया है।"

प्रीति ने आर. माधवन, सार और अर्जुन रामपाल की भी तारीफ की और सभी से फिल्म को देखने की गुजारिश की। एक्ट्रेस के मुताबिक फिल्म के हर हिस्से में इमोशन, साजिश और हिम्मत तीनों एक साथ देखने को मिलती हैं।

फिल्म के प्रेड-प्रीव्यू के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़े क्लिप्स वायरल हो रहे हैं। फिल्म के डायरेक्टर ने खुद फैंस से अपील की थी कि वे बाकी दर्शकों की एक्साइटमेंट को खराब न करें। सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह के 'ल्यारी किंग' बनने का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

--आईएएनएस

पीएस/वीसी

Share this story

Tags