Samachar Nama
×

बादलों की आवाजाही के बीच गुजरेगा पूरा सप्ताह, हल्की बारिश और तेज हवाएं दिला सकती हैं राहत

बादलों की आवाजाही के बीच गुजरेगा पूरा सप्ताह, हल्की बारिश और तेज हवाएं दिला सकती हैं राहत
बादलों की आवाजाही के बीच गुजरेगा पूरा सप्ताह, हल्की बारिश और तेज हवाएं दिला सकती हैं राहत

नई दिल्ली, 14 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के लोगों के लिए इस सप्ताह मौसम राहत भरा रहने की उम्मीद है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 14 जुलाई से 19 जुलाई तक पूरे सप्ताह आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान कहीं भी किसी तरह की मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है। यानी फिलहाल भारी बारिश, लू, आंधी या अन्य किसी गंभीर मौसमीय गतिविधि की संभावना नहीं जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, पूरे सप्ताह दिन का अधिकतम तापमान लगभग 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। बादलों की लगातार आवाजाही के कारण तेज धूप का असर कुछ कम हो सकता है। इसके साथ ही हल्की बारिश और बीच-बीच में चलने वाली तेज हवाएं लोगों को उमस और बढ़ती गर्मी से राहत दे सकती हैं।

14 जुलाई को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम का पूर्वानुमान आंशिक रूप से बादल छाए रहने का है और किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है।

15 जुलाई को भी मौसम लगभग समान रहेगा। अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इस दिन भी आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे।

16 जुलाई को अधिकतम तापमान 38 डिग्री तथा न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने इस दिन भी पार्टली क्लाउडी स्काई यानी आंशिक रूप से बादल छाए रहने की बात कही है।

17 जुलाई को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 18 जुलाई को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा। बादलों की आवाजाही जारी रहेगी और मौसम सामान्य बना रहेगा।

19 जुलाई को भी मौसम में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

इस पूरे सप्ताह एनसीआर में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। हालांकि दिन का तापमान 38 डिग्री के आसपास बना रहेगा, लेकिन बादलों की आवाजाही, हल्की बारिश और तेज हवाओं के कारण लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने फिलहाल किसी भी प्रकार की गंभीर मौसमीय स्थिति की आशंका नहीं जताई है, जिससे आम जनजीवन सामान्य रहने की संभावना है।

--आईएएनएस

पीकेटी/एएस

Share this story

Tags