Samachar Nama
×

बाबूलाल मरांडी सरेआम माफी मांगें, नहीं तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराऊंगा : इरफान अंसारी

जामताड़ा, 31 मई (आईएएनएस)। झारखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी द्वारा स्वास्थ्य विभाग में घोटाले एवं अनियमितता के लगाए आरोप पर स्वास्थ्य मंत्री ने पलटवार किया है। इरफान अंसारी ने कहा है कि आरोप को साबित करें, अन्यथा एफआईआर दर्ज कराऊंगा।
बाबूलाल मरांडी सरेआम माफी मांगें, नहीं तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराऊंगा : इरफान अंसारी

जामताड़ा, 31 मई (आईएएनएस)। झारखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी द्वारा स्वास्थ्य विभाग में घोटाले एवं अनियमितता के लगाए आरोप पर स्वास्थ्य मंत्री ने पलटवार किया है। इरफान अंसारी ने कहा है कि आरोप को साबित करें, अन्यथा एफआईआर दर्ज कराऊंगा।

मंत्री इरफान अंसारी ने मीडिया से बातचीत में कहा, "मैं बाबूलाल मरांडी से कहूंगा कि आपके पास सिर्फ चार दिन बचे हैं। मैं कुछ नहीं सुनूंगा, आपको सबूत देना ही होगा। मैं फिर से कहूंगा कि अगर आप चार दिनों में सबूत नहीं देते हैं, तो मैं निश्चित रूप से आपके खिलाफ एफआईआर दर्ज करूंगा। मैं किसी की नहीं सुनूंगा, क्योंकि मेरी छवि खराब हुई है। बेबुनियाद आरोप लगाने से स्वास्थ्य विभाग की छवि खराब हो रही है, ये परंपरा ठीक नहीं है। बाबूलाल मरांडी पर या तो एफआईआर होगा या उन्हें मुझसे सरेआम माफी मांगनी होगी।"

क्रिकेट जगत में अपनी विस्फोटक बल्लेबाज़ी, अद्भुत प्रतिभा और कम उम्र में ही पूरे देश को प्रभावित करने वाले वैभव सूर्यवंशी को झारखंड स्वास्थ्य विभाग का ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा की गई है। इस संबंध में इरफान अंसारी ने कहा, "जब मैंने आईपीएल में वैभव सूर्यवंशी का खेल देखा, तो मैं दंग रह गया। मैंने अपने जीवन में कभी इतना महान क्रिकेटर नहीं देखा। मैं खुद भी क्रिकेटर हूं, अच्छा खेलता हूं। मैंने कई लोगों के मैच भी देखे हैं। मैंने कई महान बल्लेबाजों को खेलते देखा है, लेकिन वैभव ने सबको फेल कर दिया। आप कह सकते हैं कि वह क्रिकेट के भगवान हैं। मुझे लगता है कि उनके पास एआई तकनीक है, वह एआई की तरह बल्लेबाजी करते हैं। इसलिए मैंने वैभव सूर्यवंशी को स्वास्थ्य विभाग का ब्रांड एंबेसडर बनाने का निर्णय लिया है। मैं जल्द ही वैभव को आमंत्रित करूंगा और सम्मानित भी करूंगा।"

मंत्री इरफान अंसारी ने आगे कहा, "मैं स्वास्थ्य विभाग में अच्छा काम कर रहा हूं। जब लोग आपके काम में कमियां गिनाने लगे तो समझ लीजिए आप अच्छा काम कर रहे हैं। मेरे अच्छे काम को कुछ लोग पचा नहीं पा रहे हैं। मैंने अपने विभाग में आमूलचूल परिवर्तन किया है और लोगों को अच्छी सुविधाएं मिल रही हैं। मैं अपने काम का जब प्रचार कराऊंगा तो लोग जागरूक होंगे।"

--आईएएनएस

ओपी/एएस

Share this story

Tags