Samachar Nama
×

बार-बार गैस बनना हो सकता है खतरे का संकेत, इंटेस्टाइनल वर्म इन्फेक्शन को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, 25 मार्च (आईएएनएस)। आज के समय में पेट से जुड़ी समस्याएं बहुत आम हो गई हैं। अक्सर लोग गैस, पेट फूलना या अपच जैसी दिक्कतों को सामान्य मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन कई बार यह छोटी दिखने वाली परेशानी किसी बड़ी समस्या का संकेत हो सकती है। खासकर जब गैस बार-बार बने, पेट भारी लगे या बिना वजह वजन कम होने लगे तो इसे गंभीरता से लेना जरूरी हो जाता है। वैज्ञानिक शोध बताते हैं कि ऐसी स्थिति इंटेस्टाइनल वर्म इन्फेक्शन यानी पेट में कीड़ों की वजह से भी हो सकती है।

विशेषज्ञों का कहना है कि पेट में कीड़े यानी पैरासाइट्स हमारे पाचन तंत्र में जाकर रहने लगते हैं। ये छोटे-छोटे जीव आंतों में पनपते हैं और धीरे-धीरे शरीर के जरूरी पोषक तत्वों को सोख लेते हैं। इसका असर यह होता है कि खाना ठीक से पच नहीं पाता और शरीर को जरूरी पोषण नहीं मिल पाता। यही वजह है कि व्यक्ति को कमजोरी, थकान और पेट से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं।

बार-बार गैस बनने की समस्या को इस बीमारी का एक अहम संकेत माना जाता है। जब आंतों में कीड़े होते हैं तो वे पाचन प्रक्रिया को प्रभावित करते हैं। इससे खाना पूरी तरह से पच नहीं पाता और आंतों में गैस बनने लगती है। इससे पेट में सूजन, भारीपन और मरोड़ जैसी दिक्कतें भी होती हैं।

इसके अलावा, इस समस्या के कई अन्य लक्षण भी होते हैं, जिन्हें अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं। जैसे लगातार पेट दर्द रहना, भूख कम लगना, बिना किसी कारण वजन कम होना और हमेशा थकान महसूस करना।

डॉक्टरों के अनुसार, पेट में कीड़े शरीर के अन्य हिस्सों को भी प्रभावित करते हैं। वे खून में मौजूद पोषक तत्वों को नुकसान पहुंचाते हैं, जिससे एनीमिया जैसी समस्या हो सकती है। इसके अलावा, लगातार पोषण की कमी से शरीर कमजोर होने लगता है और इम्यूनिटी भी घट जाती है।

अगर कुछ बातों का ध्यान रखा जाए, जैसे हमेशा साफ पानी पीना, खाने से पहले और शौच के बाद हाथ धोना और फल-सब्जियों को अच्छी तरह साफ करके ही खाना तो इससे इस समस्या से बचाव हो सकता है।

--आईएएनएस

पीके/डीकेपी

Share this story

Tags