Samachar Nama
×

बागी सांसदों पर सख्त आम आदमी पार्टी, दल-बदल कानून के तहत कार्रवाई की तैयारी

नई दिल्ली, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) बगावत करने वाले सांसदों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए अब दल-बदल कानून (एंटी डिफेक्शन लॉ) के तहत कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। पार्टी का कहना है कि कानून के तहत उनकी सदस्यता रद्द हो सकती है।
बागी सांसदों पर सख्त आम आदमी पार्टी, दल-बदल कानून के तहत कार्रवाई की तैयारी

नई दिल्ली, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) बगावत करने वाले सांसदों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए अब दल-बदल कानून (एंटी डिफेक्शन लॉ) के तहत कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। पार्टी का कहना है कि कानून के तहत उनकी सदस्यता रद्द हो सकती है।

जानकारी के अनुसार, पार्टी का मानना है कि भले ही बागी सांसदों ने यह दावा किया है कि दो-तिहाई सांसद उनके साथ हैं, लेकिन हकीकत में केवल तीन सांसदों ने ही भाजपा का दामन थामा है। ऐसे में यह मामला सीधे तौर पर दल-बदल कानून के दायरे में आता है।

पार्टी इस पूरे मामले में कानूनी जानकारों की सलाह ले रही है और जल्द ही औपचारिक कार्रवाई की जा सकती है। आम आदमी पार्टी का स्पष्ट कहना है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने वाले सांसदों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह पार्टी के चीफ व्हीप एनडी गुप्ता सभापति को एक पत्र लिखेंगे। इस पत्र में तीनों बागी सांसद, राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल, के खिलाफ एंटी डिफेक्शन लॉ और पार्टी के खिलाफ गतिविधियों के तहत कार्रवाई करते हुए उनकी सदस्यता रद्द करने की मांग की जाएगी।

आम आदमी पार्टी से इस्तीफे और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने की घोषणा के बाद राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय पहुंचे। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ अशोक मित्तल और संदीप पाठक भी थे। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने मिठाई खिलाकर सभी का स्वागत किया।

इससे पहले, राघव चड्ढा ने कहा कि राज्यसभा में 'आप' के 10 सांसद हैं और दो-तिहाई से ज्यादा सांसद इस मुहिम में हमारे साथ हैं। उन्होंने पहले ही हस्ताक्षर कर दिए हैं, और आज सुबह हमने सभी जरूरी दस्तावेज, जिनमें हस्ताक्षरित पत्र और अन्य औपचारिक कागजात शामिल हैं, राज्यसभा के सभापति को सौंप दिए हैं।

आम आदमी पार्टी ने इसे भाजपा का 'ऑपरेशन लोटस' करार दिया है। पार्टी का आरोप है कि ईडी और सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियों का भय दिखाकर आप के नेताओं को तोड़ने की साजिश रची गई है। राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि 'ऑपरेशन लोटस' के माध्यम से भाजपा पंजाब की भगवंत मान सरकार को अस्थिर करना चाहती है। उन्होंने कहा कि यह पंजाब और पंजाब के लोगों के साथ धोखा है। पंजाब की जनता इसको कभी नहीं भूलेगी।

--आईएएनएस

पीएसके/

Share this story

Tags