Samachar Nama
×

बादशाह की 'क्यूटनेस' पर फिदा हुईं परिणीति चोपड़ा, फोटो देख कह दी यह बड़ी बात

मुंबई, 5 फरवरी (आईएएनएस)। मशहूर रैपर, सिंगर और सॉन्ग राइटर बादशाह अपने गानों के साथ सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। उन्होंने गुरुवार को नए प्रोजेक्ट को लेकर फैंस को संकेत दिया।
बादशाह की 'क्यूटनेस' पर फिदा हुईं परिणीति चोपड़ा, फोटो देख कह दी यह बड़ी बात

मुंबई, 5 फरवरी (आईएएनएस)। मशहूर रैपर, सिंगर और सॉन्ग राइटर बादशाह अपने गानों के साथ सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। उन्होंने गुरुवार को नए प्रोजेक्ट को लेकर फैंस को संकेत दिया।

बादशाह ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वे काफी फनी अंदाज में नजर आए। उन्होंने गुलाबी रंग की हुडी पहनी हुई है और सिर पर पहाड़ी टोपी लगाई है। बादशाह ने पोस्ट कर लिखा, "मुझे बुलाओ, मिस्टर वाइब। आजकल म्यूजिक में इतना दर्द, दुख, टेंशन और स्ट्रेस क्यों है? आराम से रहो, भाई, एंजॉय करो। 8 फरवरी को सब लोग चिल मोड में रहें। ठीक है?"

बादशाह का पोस्ट देखकर फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। साथ ही, कोई नया गाना, एल्बम या स्पेशल कंटेंट रिलीज होने का कयास भी लगा रहे हैं।

अभनेत्री परिणीति चोपड़ा ने कमेंट कर लिखा, "फोटो कुछ ज्यादा अच्छी है। बहुत प्यारी लग रही है।"

भारतीय सिंगर और रैपर बादशाह भारत के मशहूर म्यूजिकल आर्टिस्ट्स में गिने जाते हैं। उन्होंने अपनी रैपिंग स्टाइल और सुपरहिट गानों से म्यूजिक इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई है। उनका असली नाम आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया है, लेकिन म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए उन्होंने अपना नाम बदल लिया।

चंडीगढ़ के रहने वाले बादशाह ने सिविल इंजीनयरिंग की और फिर नौकरी भी की थी, लेकिन म्यूजिक की ओर दिलचस्पी होने की वजह से उन्होंने नौकरी को छोड़कर सपनों को पूरा करने की राह चुनी। हालांकि, उस समय रैप के बारे में बहुत कम लोग जानते थे। पैशन को पूरा करने के लिए रैपर ने अपने माता-पिता को रैपिंग के बारे में बताया, तो उन्होंने सबसे पहले पूछा कि रैप क्या होता है। माता-पिता को समझाने के बाद बादशाह ने खूब मेहनत की, और आज वे भारत के मशहूर रैपर्स में गिने जाते हैं।

उन्होंने 'सैटरडे सैटरडे', 'डीजे वाले बाबू', 'लड़की ब्यूटीफुल', और 'गर्मी' जैसे ब्लॉकबस्टर गाने दिए हैं और वे जल्द ही अमेरिका के लॉस एंजेलिस में होने वाले 2026 एनबीए ऑल‑स्टार सेलिब्रिटी गेम में खेलने वाले पहले भारतीय रैपर बनेंगे।

--आईएएनएस

एनएस/डीकेपी

Share this story

Tags