Samachar Nama
×

अयोध्या के साधु-संतों ने कहा, 'धुरंधर 2' से गैंगस्टर अतीक अहमद की सच्चाई सामने आई

अयोध्या, 20 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश स्थित अयोध्या के साधु-संतों ने फिल्म 'धुरंधर 2' में माफिया अतीक अहमद के आईएसआई से सीधे कनेक्शन को दिखाए जाने पर कहा कि गैंगस्टर अतीक अहमद की सच्चाई फिल्म के माध्यम से सभी के सामने आई है।

अयोध्या में आईएएनएस से बातचीत में सीताराम दास महाराज ने कहा, "मैं निर्माताओं और निर्देशक का धन्यवाद करता हूं। इस फिल्म के माध्यम से अतीक अहमद जैसे लोगों की सच्चाई सामने लाई गई है। अतीक अहमद का पाकिस्तान के साथ संबंध था, इसीलिए फिल्म के जरिए उनकी सच्चाई को उजागर किया गया है। अपराधियों से समाजवादी पार्टी का नाता रहता है। वे समाज को तोड़ने का काम करते हैं और फिल्म के माध्यम से यह दिखाया गया है।

देवेशाचार्य महाराज ने कहा कि यह फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है। जहां तक अतीक अहमद की बात है, वह कुछ राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों में शामिल था और ऐसे लोगों से जुड़ा था जिनके संबंध राष्ट्र-विरोधी संगठनों से थे। भारत सरकार को जांच करानी चाहिए, उनके सहयोगियों की भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि तथ्यों के आधार पर फिल्म बनाई गई है।

एक अन्य साधु संत ने कहा कि फिल्म में जिस प्रकार से माफिया डॉन अतीक अहमद के किरदार को दिखाया गया है। मुझे लगता है कि इसमें कुछ न कुछ तथ्य जरूर है, इसीलिए फिल्म के माध्यम से यह दिखाया गया है। बिना तथ्य के नहीं बनाई जा सकती। देखना होगा कि सपा इस मामले को कैसे देखती है।

स्वामी प्रबोधनंद गिरि ने कहा कि आपको यह बात शायद फिल्म के जरिए पता चली होगी, लेकिन मैं पिछले 10 साल से यह कहता आ रहा हूं कि भारत में जो मुस्लिम नेता हैं, वे खुद को पाकिस्तान का मानते हैं। अतीक अहमद के पाकिस्तान से संबंध रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन्हें पाकिस्तान से लगाव है, वो पाकिस्तान चले जाएं। पैसे नहीं हैं तो हम व्यवस्था कर देंगे।

--आईएएनएस

डीकेएम/वीसी

Share this story

Tags