Samachar Nama
×

अयोध्या दीपोत्सव में मालिनी अवस्थी ने की रामलीला की तारीफ, बोलीं-हमेशा नई लगती है राम कथा

अयोध्या दीपोत्सव में मालिनी अवस्थी ने की रामलीला की तारीफ, बोलीं-हमेशा नई लगती है राम कथा
अयोध्या दीपोत्सव में मालिनी अवस्थी ने की रामलीला की तारीफ, बोलीं-हमेशा नई लगती है राम कथा

अयोध्या, 7 नवंबर (आईएएनएस)। अयोध्या दीपोत्सव 2026 में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कई देशों के कलाकारों के हिस्सा लेने पर गायिका मालिनी अवस्थी का कहना है कि रामलीला आप जब भी देखेंगे, आपको हमेशा नई जैसी ही लगेगी।

गायिका मालिनी अवस्थी ने आईएएनएस के साथ बातचीत में बताया कि प्रभु श्रीराम एक ऐसे आदर्श हैं, जो हम सभी को बार-बार अपने अंदर झांकने के लिए कहते हैं। उन्होंने कहा, "अयोध्या तो हम सभी के हृदय में बसा है। हम तो यहां रहे भी हैं और प्रतिवर्ष दीपोत्सव में आते हैं। यह देखना बेहद सुखद है कि पांच लाख दीयों से अब हम तीस लाख दीये जलाने जा रहे हैं। अच्छा लगता है कि इसी बहाने हम दीपावली के महत्व को अच्छे से समझ रहे हैं। प्रभु श्रीराम की अयोध्या वापसी ही दीपोत्सव है और जब इस पर पर्व पर पूरा परिवार एक होता है, तो यह और भी ज्यादा अच्छा लगता है। अब अयोध्या में भी प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर भी बन गया है। आज ही जब मैं फ्लाइट से आ रही थी, तो वह पूरी भरी थी और उसमें ज्यादातर युवा यात्री थे। जेन जी के जीवन मूल्यों पर भगवान श्रीराम की श्रद्धा इस बदलाव को बताती है।"

अयोध्या में आयोजित 10वें दीपोत्सव 2026 में विभिन्न देशों और राज्यों के लगभग 2,500 कलाकार 12 अलग-अलग मंचों (6 छोटे, 4 मध्यम और 2 बड़े) पर अपनी प्रस्तुतियां देगें।

इस पर गायिका ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, "उत्तर प्रदेश सरकार ने बहुत अच्छी परंपरा शुरू की है कि छोटी दीपावली के अवसर पर विश्वभर की रामलीलाओं का मंचन होगा। प्रभु श्रीराम चंद्र के बारे में पूरे विश्वभर को पता है और रूस की रामलीला हम लोगों ने अयोध्या में देखी है, जिसे देखने में बहुत अच्छा लगा। यह कहीं न कहीं दिखाता है कि प्रभु श्रीराम के आदर्श हर भाषा और संस्कृति में अपनाए गए हैं। हम कितने भी आगे बढ़ जाएं लेकिन प्रभु श्रीराम का जीवन हमें अपने अंदर झांकने के लिए कहता है कि पुत्र, पति, राजा और योद्धा अगर हो, तो ऐसा हो। तो मुझे लगता है कि राम कथा हमेशा नई है और अभी तो फिल्म भी आ गई है।"

--आईएएनएस

एनएस/पीएम

Share this story

Tags