इस पौधे से बचकर रहना, कोबरा से भी ज्यादा जहरीला, छूने मात्र से जा सकती है जान
पेड़-पौधे नेचर को बेहतर बनाते हैं। लेकिन, आजकल लोग अपने फायदे और लालच के लिए जंगलों को खत्म कर रहे हैं। वहीं, कई लोगों को पेड़ लगाने का शौक होता है। कई लोग अपने घरों में छोटे-छोटे गार्डन बनाकर उन्हें खूबसूरत पेड़-पौधों से सजाते हैं। लेकिन, कुछ पौधों से दूर रहना ही बेहतर है। ऐसा ही एक पौधा है जिसे बहुत खतरनाक माना जाता है। इसे लगाना तो दूर, इसे छूना भी जानलेवा हो सकता है। आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कौन सा पौधा है जो इतना जहरीला है, तो चलिए हम आपको इसके बारे में बताते हैं।
किलर ट्री के नाम से मशहूर
हम जिस पौधे की बात कर रहे हैं, वह हॉगवीड या किलर ट्री है। इसका नाम हेराक्लियम मेंडागाजियानम है। यह पौधा ब्रिटेन में लंकाशायर नदी के किनारे पाया जाता है। यह पौधा बहुत खतरनाक होता है और इसकी ऊंचाई ज़्यादा से ज़्यादा लगभग 14 फीट होती है। यह पौधा इतना खतरनाक है कि इसे छूने से आपके हाथों पर छाले पड़ सकते हैं।
इसे छूने से मौत भी हो सकती है।
साइंटिस्ट्स का कहना है कि यह पौधा छूने के 48 घंटे के अंदर अपना खतरनाक असर दिखाता है। इसे छूना जानलेवा हो सकता है। हालांकि, यह पौधा देखने में बहुत आकर्षक लगता है। इसमें सेंसिटाइजिंग फुरानोकौमरिन नाम के केमिकल होते हैं, जो बहुत खतरनाक होते हैं। लोग इस पौधे की खूबसूरती की वजह से इसकी तरफ अट्रैक्ट होते हैं।
आंखों की रोशनी जा सकती है।
अगर आप गलती से इसे छू लें, तो आपको कुछ ही घंटों में ऐसा लगेगा कि आपकी पूरी स्किन जल रही है। डॉक्टरों ने यह भी कहा है कि इसे छूने से आंखों की रोशनी भी जा सकती है। सबसे ज़रूरी बात यह है कि इस पौधे से होने वाले नुकसान से निपटने के लिए अभी तक कोई दवा नहीं बनी है।

