Samachar Nama
×

अवैध रूप से साइकोट्रोपिक दवाएं सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पिता-पुत्र समेत 5 गिरफ्तार

अवैध रूप से साइकोट्रोपिक दवाएं सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पिता-पुत्र समेत 5 गिरफ्तार
अवैध रूप से साइकोट्रोपिक दवाएं सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पिता-पुत्र समेत 5 गिरफ्तार

नई दिल्ली, 25 जुलाई (आईएएनएस)। नॉर्थ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने साइकोट्रोपिक दवाओं की अवैध खरीद, भंडारण और आपूर्ति में शामिल एक अंतर-राज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश करके एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। आरोपियों के कब्जे से 19.70 लाख से ज़्यादा ट्रामाडोल और अल्प्राजोलम टैबलेट, कैप्सूल (470.686 किलोग्राम) और एक टाटा सफारी को बरामद किया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों शिवम गुप्ता और वीरपाल गुप्ता से लगातार पूछताछ के बाद उनके साथी नदीम (30 साल) की पहचान हुई। नदीम मोहम्मद नईम का बेटा है और राजीव नगर का रहने वाला है। दिल्ली के चांदनी चौक स्थित भागीरथ पैलेस से अपना काम चला रहा था। उसके पास से ट्रामाडोल के 24 कैप्सूल (5 ग्राम), ट्रामाडोल की 16 गोलियां (10 ग्राम) और अल्प्राजोलम की 30 गोलियां (3 ग्राम) बरामद की गईं। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ के दौरान आरोपी नदीम ने अपने सप्लायर की पहचान बताई। इस जानकारी पर तुरंत कार्रवाई करते हुए एक खास पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में छापा मारा और सप्लायर नवनीत (35 साल) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कस्टडी रिमांड के दौरान आरोपी नवनीत ने बताया कि उत्तर प्रदेश के नोएडा में अंबेडकर सिटी के एक बंद गोदाम में साइकोट्रोपिक दवाएं रखी गई थीं। उसकी जानकारी पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने उस जगह की तलाशी ली और भारी मात्रा में दवाओं वाले 29 कार्टन और 270 ट्रामाडोल कैप्सूल (लगभग 86 ग्राम) बरामद किए। गोदाम के किराएदार फरार पाए गए और उनके मोबाइल फोन बंद थे।

आगे की जांच में एक और आरोपी, आशीष का नाम सामने आया, जो कथित तौर पर उस गोदाम से ट्रामाडोल और अल्प्राजोलम ले रहा था। उसे आरोपी नवनीत की जानकारी पर पकड़ा गया। शुरुआती तकनीकी जांच से दोनों आरोपियों के बीच डिजिटल कनेक्शन का पता चला।

पुलिस कस्टडी रिमांड के दौरान नवनीत ने बताया कि उसने आशीष सिन्हा से साइकोट्रोपिक दवाएं ली थीं। उसकी जानकारी, तकनीकी सबूतों और डिजिटल एनालिसिस के आधार पर आरोपी आशीष सिन्हा (46), निवासी गणेश टॉवर, कृष्णा गार्डन, गाजियाबाद को ढूंढा गया और गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक मारुति बलेनो कार भी बरामद की गई।

जांच को आगे बढ़ाते हुए जुलाई को पुलिस टीम ने मुख्य वांछित आरोपी शिव नारायण झा (45 ) निवासी ग्रेटर नोएडा एक्सटेंशन सेक्टर-2 को सफलतापूर्वक गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान, शिव नारायण झा ने अपने साथी अमन शर्मा (34 साल) की भूमिका के बारे में बताया, जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। जांच में यह भी पता चला कि शिव नारायण झा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी ) द्वारा दर्ज केस में एक घोषित अपराधी भी है।

आरोपी शिव नारायण झा की निशानदेही पर नोएडा सेक्टर-122 स्थित अंबेडकर सिटी, पर्थला गोल चक्कर के एक घर में तलाशी ली गई। इस दौरान नॉर्थ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने साइकोट्रोपिक पदार्थों की अब तक की सबसे बड़ी बरामदगियों में से एक को अंजाम दिया।

--आईएएनएस

ओपी/एएस

Share this story

Tags