Samachar Nama
×

ऑस्ट्रेलिया ने टी20 वर्ल्ड कप में रनों के अंतर से दर्ज की अपनी दूसरी बड़ी जीत

कोलंबो, 11 फरवरी (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को आयरलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 14वें मुकाबले को 67 रन से अपने नाम किया। यह ऑस्ट्रेलिया की टी20 वर्ल्ड कप में रनों के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी जीत रही।
ऑस्ट्रेलिया ने टी20 वर्ल्ड कप में रनों के अंतर से दर्ज की अपनी दूसरी बड़ी जीत

कोलंबो, 11 फरवरी (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को आयरलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 14वें मुकाबले को 67 रन से अपने नाम किया। यह ऑस्ट्रेलिया की टी20 वर्ल्ड कप में रनों के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी जीत रही।

इस टीम ने ब्रिजटाउन में टी20 वर्ल्ड कप 2010 में खेलते हुए श्रीलंका को 81 रन से मात दी थी। उसी साल ऑस्ट्रेलिया ने ब्रिजटाउन के ही मैदान पर भारत के विरुद्ध 49 रन से जीत दर्ज की थी। साल 2022 में यह टीम ब्रिस्बेन में आयरलैंड के विरुद्ध 42 रन से जीत दर्ज कर चुकी है। ऑस्ट्रेलिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ओमान के खिलाफ 39 रन से जीत हासिल की थी।

बुधवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 6 विकेट खोकर 182 रन बनाए। कैमरून ग्रीन ने जोश इंगलिस के साथ दूसरे विकेट के लिए 23 गेंदों में 49 रन की साझेदारी की। इंगलिस ने 37 रन का योगदान टीम के खाते में दिया, जबकि कैमरून ग्रीन 11 गेंदों में 3 बाउंड्री के साथ 21 रन बनाकर आउट हुए।

मैट रेनेशॉ ने मार्कस स्टोइनिस के साथ पांचवें विकेट के लिए 44 गेंदों में 61 रन जुटाते हुए टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। स्टोइनिस ने 29 गेंदों में 45 रन की पारी खेली, जबकि रेनेशॉ ने 37 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। विपक्षी खेमे से मार्क अडायर ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए।

इसके जवाब में आयरलैंड की टीम 16.5 ओवरों में 115 रन पर सिमट गई। इस टीम के लिए जॉर्ज डॉकरेल ने 29 गेंदों में 41 रन की पारी खेली, जबकि लॉरेन टकर ने 24 रन जुटाए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से नाथन एलिस ने 12 रन देकर 4 विकेट निकाले, जबकि एडम जांपा ने 23 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। एक विकेट मैथ्यू कुहनेमैन ने अपने नाम किया।

इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ग्रुप-बी की प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान पर पहुंच गया है। यह देश 13 फरवरी को अपना अगला मैच जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलेगा।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share this story

Tags