Samachar Nama
×

भतीजे से चाची ने किया लव मैरिज, तीन बच्चों की मां ने घर से भागकर लिया फैसला, निर्जन स्थान पर जाकर मनाई सुहागरात

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। भुता थाना क्षेत्र के मूड़ी खुर्दकला गांव में एक चाची ने अपने ही भतीजे को चाकू घोंपकर मौत के घाट उतार दिया। वजह है पुरानी पुश्तैनी जमीन का बंटवारा। लेकिन इस बार ये लड़ाई इतना भयानक रूप...
safds

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। भुता थाना क्षेत्र के मूड़ी खुर्दकला गांव में एक चाची ने अपने ही भतीजे को चाकू घोंपकर मौत के घाट उतार दिया। वजह है पुरानी पुश्तैनी जमीन का बंटवारा। लेकिन इस बार ये लड़ाई इतना भयानक रूप ले लेगी, किसी ने सोचा भी नहीं था। दरअसल, गांव में रहने वाले उमाकांत (28 साल) का अपने चाचा चरण पाल और चाची अनीता देवी से पुश्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह अनीता देवी का उमाकांत के परिवार से फिर झगड़ा हो गया।

उस वक्त उमाकांत घर पर नहीं था। वो रोजाना की तरह फैक्ट्री में काम करने जा रहा था। शाम को जब उमाकांत काम खत्म करके घर लौट रहा था। तभी उसकी चाची अनीता देवी अपने घर के दरवाजे पर खड़ी थी। जैसे ही उमाकांत उसके दरवाजे के सामने से गुजरा तो चाची ने अचानक उस पर चाकू से हमला कर दिया। उमाकांत को संभलने का मौका भी नहीं मिला। कुछ ही सेकंड में वो लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। उमाकांत की चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग और उसके परिजन दौड़कर आए। खून से सने लोगों ने तुरंत उमाकांत को उठाया और नजदीकी अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। माता-पिता और भाई-बहन रोने लगे।

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की सूचना मिलते ही भुता थाने की पुलिस, सीओ फरीदपुर संदीप सिंह और फोरेंसिक टीम गांव पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर दी। फोरेंसिक विशेषज्ञों ने खून के नमूने, चाकू के निशान और आसपास की स्थितियों की बारीकी से जांच की। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पूछताछ में चाची ने खोला राज

उमाकांत के परिजनों ने थाने में तहरीर देकर उसकी चाची अनीता देवी को नामजद किया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी अनीता देवी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में अनीता देवी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि जमीन के बंटवारे को लेकर उसके चाचा और उनके परिजनों से लंबे समय से विवाद चल रहा था। कई बार पंचायत भी बैठी, लेकिन मामला नहीं सुलझ सका। अंत में गुस्से में आकर उसने अपने भतीजे की हत्या कर दी। वहीं सीओ फरीदपुर संदीप सिंह ने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।

उसे जेल भेजने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद कई और तथ्य स्पष्ट होंगे। गांव में सनसनी, लोग दहशत में इस घटना के बाद मूड़ी खुर्दकला गांव में सनसनी फैल गई है। गांव के लोग इस घटना को लेकर सदमे में हैं। किसी को यकीन नहीं हो रहा कि एक चाची अपने ही भतीजे की हत्या कर सकती है। गांव के बुजुर्गों का कहना है कि जमीन-जायदाद का विवाद तो हर जगह होता है, लेकिन कोई अपने ही लोगों की हत्या कर दे, ऐसा उन्होंने पहली बार सुना है। कई महिलाओं ने कहा कि वे अब अपने बच्चों को इस परिवार के घर के पास भी नहीं भेजेंगी।

Share this story

Tags