Samachar Nama
×

अटकलों पर लगा विराम, तान्या मित्तल को लेकर एकता कपूर ने किया बड़ा ऐलान

अटकलों पर लगा विराम, तान्या मित्तल को लेकर एकता कपूर ने किया बड़ा ऐलान
अटकलों पर लगा विराम, तान्या मित्तल को लेकर एकता कपूर ने किया बड़ा ऐलान

मुंबई, 25 नवंबर (आईएएनएस)। सोशल मीडिया पर चल रही अटकलों के बीच मशहूर टेलीविजन प्रोड्यूसर एकता कपूर ने साफ किया कि वह जल्द ही तान्या मित्तल को लेकर एक ऐसा शो शुरू कर रही हैं, जिसकी लोगों को शायद उम्मीद नहीं होगी।

दरअसल, एकता कपूर हाल ही में अपने इंस्टाग्राम लाइव पर आई थीं, जहां उन्होंने तान्या के बारे में बात करते हुए कहा, "मैं आपसे यह कहना चाहूंगी कि मैं जल्द ही तान्या मित्तल का शो शुरू करने वाली हूं। ये कुछ ऐसा होगा जिसकी लोगों को उम्मीद नहीं है, तो हमारे तान्या मित्तल वाले शो का इंतजार कीजिए। ऐसा नहीं है कि हम भूल गए हैं। कोई भी मीडिया पेज इस बात को लेकर बच नहीं पाएगा।"

इंस्टाग्राम लाइव के दौरान जैसे ही तान्या का नाम आया, फैंस ने देखा कि गौरव नजरें चुराते हुए इधर-उधर देखने लगे, उन्होंने इस पर सीधे कोई रिएक्शन नहीं दिया।

तान्या मित्तल और एकता कपूर का कनेक्शन बिग बॉस 19 के दौरान शुरू हुआ था, जब एकता कपूर ने तान्या को अपने एक शो में काम करने का ऑफर दिया। बाद में दोनों की मुलाकात और सोशल मीडिया वीडियो के जरिए यह रिश्ता दोस्ती और बालाजी टेलीफिल्म्स के प्रोजेक्ट तक आगे बढ़ा। फरवरी 2026 में तान्या ने एकता के साथ एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें एकता ने उन्हें याद दिलाया कि उन्होंने शो के अंदर ही उन्हें रोल का ऑफर दे दिया था। एकता ने ये भी कहा था कि उनके पास लिखित ऑफर है और वो उनके साथ काम करने का इंतजार कर रही हैं।

ये प्रोजेक्ट नवंबर में फिर से चर्चा में आ गया, जब गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या का 'दिल की बेवफाइयां' एकता के नए टीवी शो के तौर पर लॉन्च हुआ। लॉन्च इवेंट में जिसे फराह खान होस्ट कर रही थीं, बात गौरव के एकता के साथ पहले काम पर आ गई। गौरव ने याद किया कि उन्होंने एकता को 'बिग बॉस 19' में देखा था और घर के अंदर से ही उनसे पूछा था कि उन्हें उनके साथ काम करने का मौका कब मिलेगा।

--आईएएनएस

एनएस/पीएम

Share this story