Samachar Nama
×

असम की जनता ने भाजपा सरकार के विकास कार्यों को सराहा है: नरेंद्र कश्‍यप

लखनऊ, 12 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नरेंद्र कश्यप और अनिल राजभर ने हिमंत बिस्वा सरमा की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री बनने पर शुभकामनाएं दी। नरेंद्र कश्यप ने कहा कि असम की जनता ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा किए गए विकास को सराहा है और सभी दृष्टिकोणों का सम्मान किया है।
असम की जनता ने भाजपा सरकार के विकास कार्यों को सराहा है: नरेंद्र कश्‍यप

लखनऊ, 12 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नरेंद्र कश्‍यप और अनिल राजभर ने हिमंत बिस्वा सरमा की सराहना करते हुए मुख्‍यमंत्री बनने पर शुभकामनाएं दी। नरेंद्र कश्‍यप ने कहा कि असम की जनता ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा किए गए विकास को सराहा है और सभी दृष्टिकोणों का सम्मान किया है।

वहीं, मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि हिमंत के नेतृत्व वाली सरकार ने असम के विकास को हर संभव तरीके से आगे बढ़ाने का काम किया है।

असम के मुख्यमंत्री के तौर पर भाजपा नेता हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ लेने पर मंत्री नरेंद्र कुमार कश्यप ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि असम में, हिमंत की सरकार का लगातार दूसरी बार बनना और उनका मुख्यमंत्री बनना, भारतीय जनता पार्टी और हिमंत के लिए बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाओं की बात है। असम की जनता ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा किए गए विकास को सराहा है और सभी दृष्टिकोणों का सम्मान किया है। हमें उम्मीद है कि हिमंत के नेतृत्व में, असम की सरकार राज्य में नया इतिहास रचती रहेगी और असम को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।

वहीं, मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली सरकार ने असम के विकास को हर संभव तरीके से आगे बढ़ाने का काम किया है। इसी का नतीजा है कि जनता ने पूरे दिल से उन्हें आशीर्वाद और समर्थन दिया है। अब वह दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ लेने जा रहे हैं, और भारतीय जनता पार्टी लगातार तीसरी बार सरकार बना रही है। हम अपनी शुभकामनाएं देते हैं। हम बाबा विश्वनाथ और सर्वशक्तिमान से प्रार्थना करते हैं कि उनका कार्यकाल ऐतिहासिक रहे और जनसेवा को समर्पित हो।

दरअसल, असम की राजनीति में मंगलवार का दिन ऐतिहासिक रहा। हिमंत बिस्वा सरमा ने लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही वह असम में लगातार दो दो बार मुख्यमंत्री बनने वाले पहले गैर-कांग्रेसी नेता बन गए। गुवाहाटी में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

--आईएएनएस

एएसएच/डीएससी

Share this story

Tags