Samachar Nama
×

असम के स्थानीय मतदाताओं का दावा : भाजपा ने 10 साल में कांग्रेस के 15 साल के मुकाबले दोगुना विकास किया

बिस्वनाथ, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। असम के बिस्वनाथ जिले में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर माहौल तेजी से बदलता नजर आ रहा है। 9 अप्रैल को होने वाले चुनाव से पहले यहां के कई मतदाताओं, खासकर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के बीच विकास को लेकर एक नया रुझान देखने को मिल रहा है।
असम के स्थानीय मतदाताओं का दावा : भाजपा ने 10 साल में कांग्रेस के 15 साल के मुकाबले दोगुना विकास किया

बिस्वनाथ, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। असम के बिस्वनाथ जिले में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर माहौल तेजी से बदलता नजर आ रहा है। 9 अप्रैल को होने वाले चुनाव से पहले यहां के कई मतदाताओं, खासकर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के बीच विकास को लेकर एक नया रुझान देखने को मिल रहा है।

स्थानीय मतदाताओं का कहना है कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में जिस तेजी से विकास हुआ है, उसने लोगों की सोच को बदला है। एक मतदाता ने आईएएनएस से कहा कि अब मुस्लिम समुदाय के लोग भी विकास और तरक्की चाहते हैं और इसी वजह से इस बार वे भाजपा को समर्थन देने की ओर बढ़ रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि हम मुसलमान हैं, भारत के नागरिक हैं और हमें डरने की कोई जरूरत नहीं है। इसलिए हम भाजपा का समर्थन कर रहे हैं।

एक अन्य मतदाता ने कहा कि इस चुनाव में पूरे असम में अल्पसंख्यक मतदाता भाजपा और उसके उम्मीदवारों का समर्थन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में अल्पसंख्यक क्षेत्रों में विकास कार्य हुए हैं, जिससे लोगों में भरोसा बढ़ा है।

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद वे खुद को ज्यादा सुरक्षित महसूस करते हैं और अब असदुद्दीन ओवैसी का कोई प्रभाव यहां काम नहीं करेगा। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 15 साल के शासन में कोई खास विकास नहीं हुआ।

एक अन्य मतदाता ने कहा कि पहले अल्पसंख्यक समुदाय जागरूक नहीं था और कांग्रेस के प्रभाव में रहता था, लेकिन अब हालात बदल गए हैं। उन्होंने कहा, "पहले डर का माहौल बनाकर समर्थन लिया जाता था, लेकिन विकास नहीं हुआ। अब भाजपा सरकार में गांव-गांव तक विकास पहुंचा है और लोग खुद को शामिल और सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।"

उन्होंने आगे कहा कि जब भाजपा 'घुसपैठियों' की बात करती है, तो उन्हें डरने की जरूरत नहीं है, क्योंकि वे खुद को इस देश का नागरिक मानते हैं और चाहते हैं कि कोई अवैध घुसपैठिया न हो।

कुछ मतदाताओं ने खुद को 'खिलोंजिया' (असम के मूल निवासी) बताते हुए कहा कि वे हमेशा से भाजपा के साथ रहे हैं, क्योंकि पार्टी काम करती है। उनका कहना था कि कांग्रेस जहां कई सालों में जो नहीं कर पाई, भाजपा ने 10 साल में उससे ज्यादा काम किया है।

कई लोगों ने प्रधानमंत्री की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि राशन, घर और अन्य सुविधाएं हर घर तक पहुंची हैं। उनका मानना है कि भाजपा ने 10 साल में कांग्रेस के 15 साल के मुकाबले दोगुना विकास किया है। कुछ मतदाताओं ने विश्वास जताया कि इस बार भाजपा की जीत तय है।

असम विधानसभा चुनाव 9 अप्रैल को एक ही चरण में आयोजित किया जाएगा और 4 चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।

--आईएएनएस

वीकेयू/एएस

Share this story

Tags