Samachar Nama
×

तमिलनाडु: नीट पेपर लीक के कारण आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवार से मिले राहुल गांधी

तमिलनाडु: नीट पेपर लीक के कारण आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवार से मिले राहुल गांधी
तमिलनाडु: नीट पेपर लीक के कारण आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवार से मिले राहुल गांधी

चेन्नई, 1 अगस्त (आईएएनएस)। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को महाबलीपुर में नीट पेपर लीक के कारण सुसाइड करने वाले छात्रों के परिवार से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में छात्रों के परिजनों के साथ मुलाकात की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि अपने बच्चों को खोने वाले माता-पिता के आंसू, उनका बिलखना - इससे बड़ा कोई दुःख नहीं होता। ये एक गम उनके साथ हमेशा जिंदा रहेगा और साथ ही रह जाते हैं इस टूटी और भ्रष्ट शिक्षा प्रणाली के बारे में कई सवाल।

उन्होंने कहा कि पेपर लीक, रद्द परीक्षाएं, सालों की तैयारी एक पल में बर्बाद... हमारे छात्रों को उस सिस्टम में ईमानदारी से मेहनत करने के लिए कहा जाता है जो खुद बेईमान है। और उसके बाद भी प्रधानमंत्री की ये हिम्मत है कि वो छात्रों को 'माफ' करने की बात करते हैं। क्या वो एक भी शोकाकुल परिवार से मिले जिन्होंने अपने बच्चे को खोया है या उन लोगों से जिनकी जमा पूंजी, जिंदगी, वक्त और सपने सब पेपर लीक से छीन लिए गए? जवाब है नहीं!

उन्होंने कहा कि भारत के छात्रों को प्रधानमंत्री की क्षमा की जरूरत नहीं - प्रधानमंत्री मोदी को उनसे माफी मांगनी चाहिए।

इसके साथ ही राहुल गांधी में प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी पर छात्रों की चिंताओं को दूर करने में नाकाम रहने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि छात्र उनसे माफी के हकदार हैं, न कि उनकी माफी के।

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री की उस कथित टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत के छात्रों को उनकी माफी की जरूरत नहीं है। वे उनसे माफी के हकदार हैं। प्रधानमंत्री ने छात्रों द्वारा उनके खिलाफ की गई कथित टिप्पणियों के लिए उन्हें 'माफ' करने की बात कही थी।

--आईएएनएस

एमएस/

Share this story