Samachar Nama
×

असम के इस यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर सहित 16 पदों पर नियुक्ति का सुनहरा मौका, 10 नवंबर से करें आवेदन

असम के इस यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर सहित 16 पदों पर नियुक्ति का सुनहरा मौका, 10 नवंबर से करें आवेदन
असम के इस यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर सहित 16 पदों पर नियुक्ति का सुनहरा मौका, 10 नवंबर से करें आवेदन

दिसपुर, 9 नवंबर (आईएएनएस)। शिक्षण क्षेत्र से जुड़े जो लोग देश के किसी प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में नौकरी करने की ख्वाहिश रखते हैं, उनके लिए अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, भट्टादेव यूनिवर्सिटी, पाठशाला, असम ने अपने विभिन्न विभागों में प्रोफेसर समेत कुल 16 रिक्त पदों की घोषणा की है।

भट्टादेव यूनिवर्सिटी की ओर से जारी 16 रिक्तियों में प्रोफेसर के 3, एसोसिएट प्रोफेसर के 5 और असिस्टेंट प्रोफेसर के 8 पद शामिल हैं।

प्रोफेसर के 3 पदों में असमिया में 1, अंग्रेजी में 1 और प्राणीशास्त्र में 1 पद शामिल हैं। एसोसिएट प्रोफेसर के 5 पदों में रसायन विज्ञान में 1, वाणिज्य में 1, कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग में 1, प्राणी विज्ञान में 1 और प्राणीशास्त्र में 1 पद हैं।

वहीं, असिस्टेंट प्रोफेसर के 8 पदों में वनस्पति विज्ञान में 1, कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग में 1, अर्थशास्त्र में 1, शिक्षा में 1, गणित में 1, जनसंचार और पत्रकारिता में 1, राजनीति विज्ञान में 1 और समाजशास्त्र में 1 पद शामिल हैं।

इन सभी पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 10 नवंबर से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 9 दिसंबर तक तय की गई है। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार भट्टादेव यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद से तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

सफलतापूर्वक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद उम्मीदवारों को जमा किए हुए आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी और सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स की फोटोकॉपी के साथ 'रजिस्ट्रार कार्यालय, भट्टदेव विश्वविद्यालय, बजाली, पाठशाला-781325, असम' में 16 दिसंबर तक या उससे पहले पहुंच जाना चाहिए।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की योग्यता यूजीसी के नियमों के अनुसार होनी चाहिए। वहीं, योग्य उम्मीदवारों का चयन आवेदकों की शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू, आदि के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित उम्मीदवारों की सैलरी प्रोफेसर पोस्ट के लिए 1,44,200 से 2,18,200 रुपए के बीच, एसोसिएट प्रोफेसर के लिए 1,31,400 से 2,17,100 रुपए के बीच और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 57,700 से 1,82,400 रुपए के बीच प्रति माह होगी।

आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 3,000 रुपए और एससी/एसटी के लिए 2,000 रुपए तय किया गया है।

--आईएएनएस

डीके/एबीएम

Share this story