Samachar Nama
×

असम: बिस्वनाथ में शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय पहल, विधायक पल्लब लोचन दास ने शुरू की 'दीक्षा' योजना

असम: बिस्वनाथ में शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय पहल, विधायक पल्लब लोचन दास ने शुरू की 'दीक्षा' योजना
असम: बिस्वनाथ में शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय पहल, विधायक पल्लब लोचन दास ने शुरू की 'दीक्षा' योजना

गुवाहाटी, 2 अगस्त (आईएएनएस)। असम के बिस्वनाथ विधानसभा क्षेत्र के छात्रों और शिक्षित युवाओं की शैक्षिक प्रगति के लिए विधायक पल्लब लोचन दास की एक विशेष पहल 'दीक्षा' रविवार से शुरू की गई। इस योजना का उद्घाटन बिस्वनाथ जिले के अभिभावक मंत्री और शिक्षा मंत्री डॉ. रणोज पेगू ने कमलाकांत नाट्य समाज सभागार में किया।

इस अवसर पर बोलते हुए शिक्षा मंत्री डॉ. रणोज पेगू ने कहा, "जल्द ही पूरे राज्य में यूट्यूब के माध्यम से पढ़ाई शुरू की जाएगी।"

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और विशेष आमंत्रित अतिथियों के रूप में न्यूज़ लाइव के प्रबंध निदेशक सैयद ज़रीर हुसैन, जिला आयुक्त करबी सैकिया करण, बिस्वनाथ जिला मेडिकल कॉलेज की प्राचार्या डॉ. हिरण्य बोरा, जिला भाजपा अध्यक्ष असीम कुमार दास सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

इस पहल के तहत बिस्वनाथ के 30 मेधावी छात्रों को नीट और जेईई जैसी अखिल भारतीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए पूरी तरह निशुल्क कोचिंग दी जाएगी।

'सुपर 30' नामक इस समूह की पूरी जिम्मेदारी अग्रणी शैक्षणिक संस्थान हेलियन द्वारा वहन की जाएगी।

आपको बता दें कि आज के समय में ऑनलाइन के माध्यम से पढ़ाई को अधिक बढ़ावा मिल रहा है। इससे छात्रों को काफी राहत मिलती है। खासकर दूरदराज के छात्रों को बेहतर शिक्षा ग्रहण करने के लिए कहीं बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती है। साथ ही, कम से कम खर्च में अच्छी शिक्षा मिल जाती है।

--आईएएनएस

डीएससी

Share this story

Tags