Samachar Nama
×

एशियन गेम्स: हांगकांग ने ओमान को हराकर क्वार्टर फाइनल की उम्मीद बरकरार रखी

एशियन गेम्स: हांगकांग ने ओमान को हराकर क्वार्टर फाइनल की उम्मीद बरकरार रखी
एशियन गेम्स: हांगकांग ने ओमान को हराकर क्वार्टर फाइनल की उम्मीद बरकरार रखी

निशिन, 25 सितंबर (आईएएनएस)। एशियन गेम्स 2026 में पुरुष क्रिकेट के ग्रुप बी का मुकाबला कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हांगकांग और ओमान के बीच खेला गया। हांगकांग ने 41 रन से मुकाबला जीता।

हांगकांग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 121 रन बनाए थे। हफीज खान ने 37 गेंदों पर 3 चौकों की मदद से 33 रन की पारी खेली। इसके अलावा बाबर हयात ने 25 गेंदों पर 23, कप्तान यसिम मुर्तजा ने 14 गेंदों पर 18 और एहसान खान ने 10 गेंदों पर 16 रन बनाए। शिव माथुर ने 12 रन की पारी खेली।

ओमान के लिए मोहम्मद अल बलुशी ने 3, सुफयान मेहमूद, सुहेब अल बलुशी, नावेद अल बलुशी और समीर ओथमैन ने 1-1 विकेट लिए।

122 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी ओमान की बल्लेबाजी बेहद निराशाजनक रही। शीर्ष क्रम का कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर टिककर लक्ष्य का पीछा करने की हिम्मत नहीं कर सका।

पारी की शुरुआत करने आए शुएब अल बलुशी ने 26 गेंदों पर 1 छक्का और 2 चौकों की मदद से 20 रन बनाए और छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए कप्तान सुफयान मेहमूद ने 35 गेंदों पर नाबाद 26 रन बनाए। अब्दुल जलील ने नाबाद 15 रन बनाए। इन तीन बल्लेबाजों के अलावा कोई भी बल्लेबाज हांगकांग के गेंदबाजों का सामना नहीं कर पाया। पूरी टीम 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 80 रन बना सकी और 41 रन से मैच हार गई।

हांगकांग के लिए आयुष शुक्ला ने 3, मोहम्मद गजनाफर ने 2 और नसरुल्ला राणा ने 1 विकेट लिया।

मलेशिया से मिली हार के बाद हांगकांग के लिए यह जीत बेहद अहम थी। हांगकांग का ग्रुप मैच समाप्त हो गया। ओमान अपना अगला मैच मलेशिया के साथ शनिवार को खेलेगा। हांगकांग क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए मलेशिया पर निर्भर है। अगर मलेशिया ओमान को हरा देती है, तो हांगकांग और मलेशिया ग्रुप बी से क्वार्टर फाइनल में चले जाएंगे।

--आईएएनएस

पीएके

Share this story