Samachar Nama
×

एशियन गेम्स 2026 के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, साहिबजादा फरहान को सौंपी गई कप्तानी

नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। साहिबजादा फरहान को इस टूर्नामेंट के लिए टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। वहीं, अब्दुल समद को उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
एशियन गेम्स 2026 के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, साहिबजादा फरहान को सौंपी गई कप्तानी

नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। साहिबजादा फरहान को इस टूर्नामेंट के लिए टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। वहीं, अब्दुल समद को उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

15 सदस्यों वाली टीम में चार खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने अभी तक पाकिस्तान के लिए टी20 इंटरनेशनल में एक भी मुकाबला नहीं खेला है। ये खिलाड़ी आकिफ जावेद, अली रजा, माज सदाकत और साद मसूद हैं। पाकिस्तान की ओर से 46 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके फरहान ने अब तक किसी भी सफेद गेंद के फॉर्मेट में टीम की कप्तानी नहीं की है। वहीं, अब्दुल समद ने पाकिस्तान की तरफ से सिर्फ 5 टी20 मुकाबले खेले हैं। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई वनडे सीरीज में वह टीम का हिस्सा रहे थे।

एशियन गेम्स के लिए चुनी गई पाकिस्तान की टीम टी20 विश्व कप 2026 से काफी अलग है। उस्मान खान को विकेटकीपर के तौर पर टीम में रखा गया है। शाहिन शाह अफरीदी, बाबर आजम, शादाब खान और सलमान आगा को इस टूर्नामेंट के लिए टीम में जगह नहीं दी गई है।

एशियन गेम्स के लिए चुने गए 15 खिलाड़ियों में से 14 प्लेयर्स वो हैं, जो 15 जून से लाहौर में शुरू होने वाले एनसीए व्हाइट बॉल कैंप का हिस्सा होंगे। एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का आगाज 24 सितंबर से होगा, जबकि मेडल मैचों की शुरुआत 3 अक्टूबर से होगी।

इससे पहले, क्रिकेट एशियन गेम्स का तीन बार हिस्सा रह चुका है। साल 2010, 2014 और 2022 के एशियन गेम्स में क्रिकेट को शामिल किया गया था। 2022 एशियन गेम्स में पाकिस्तान ने चौथे पायदान पर रहते हुए टूर्नामेंट का अंत किया था। टीम ने एक मैच में जीत हासिल की थी, जबकि एक मुकाबले में टीम को हार का सामना करना पड़ा था।

एशियन गेम्स 2026 के लिए पाकिस्तान टीम का स्क्वॉड: साहिबजादा फरहान (कप्तान), अब्दुल समद (उपकप्तान), अबरार अहमद, अहमद दानियाल, आकिफ जावेद, अली रजा, अराफात मिन्हास, हैदर अली, हसन नवाज, माज सदाकत, मोहम्मद सलमान मिर्जा, साद मसूद, सैम अयूब, सुफयान मोकिम और उस्मान खान (विकेटकीपर)।

--आईएएनएस

एसएम/एएस

Share this story

Tags