Samachar Nama
×

एशियन गेम्स 2026: गणेश रत्नम ने बनाई क्वार्टर फाइनल में जगह, साहिल जाधव को हराया

एशियन गेम्स 2026: गणेश रत्नम ने बनाई क्वार्टर फाइनल में जगह, साहिल जाधव को हराया
एशियन गेम्स 2026: गणेश रत्नम ने बनाई क्वार्टर फाइनल में जगह, साहिल जाधव को हराया

निशिन, 28 सितंबर (आईएएनएस)। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय तीरंदाज गणेश मणि रत्नम थिरुमुरु ने सोमवार को ओकाजाकी चुओ सोगो पार्क मल्टीपर्पस स्क्वायर में राउंड ऑफ 16 में अपने ही देश के साहिल जाधव को हराकर कंपाउंड पुरुष व्यक्तिगत क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

गणेश ने साहिल पर 148-149 से जीत दर्ज की। साहिल का क्वालिफिकेशन राउंड में भारतीय कंपाउंड पुरुष खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा स्कोर था। अब उनका मुकाबला चीनी ताइपे के चिएह-लुन चेन से होगा। गणेश ने अपने व्यक्तिगत अभियान की शुरुआत इंडोनेशिया के तीरंदाज सोस्टार अंडारू रिनाल्डी पर 144-142 की जीत के साथ की, जबकि साहिल ने राउंड ऑफ 32 में मंगोलिया के जामियांगोंबो पुरेवदोर्ज को 149-137 से हराकर शुरुआत की थी।

इससे पहले, कंपाउंड पुरुष, महिला और मिश्रित टीमों ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली थी। भारत की कंपाउंड महिला और पुरुष टीमों ने क्रमशः कजाकिस्तान और भूटान को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। दोनों टीमें 30 सितंबर को अपने-अपने सेमीफाइनल में साउथ कोरिया का सामना करेंगी।

ज्योति सुरेखा वेन्नम, चिकिता तनिपार्थी और पृथिका प्रदीप की महिला टीम ने क्वार्टर फाइनल में कजाकिस्तान की रोक्साना युनुसोवा, विक्टोरिया ल्यान और एडेल जेक्सेनबिनोवा को 233-230 से हराया। कुशल दलाल, साहिल जाधव और गणेश मणि रत्नम की पुरुष टीम ने क्वार्टर फाइनल में भूटान के केजांग नोरबू, त्शेतुम गेत्शे और टैंडिन दोरजी को 235-232 से हराया।

इसके अलावा, कंपाउंड और रिकर्व मिश्रित टीमों ने भी सेमीफाइनल में जगह बनाई। चिकिता तनिपार्थी और साहिल जाधव की कंपाउंड मिक्स्ड टीम ने राउंड ऑफ 16 में मंगोलिया की टीम को 160-146 से हराया और फिर क्वार्टर फाइनल में कजाकिस्तान को 159-154 से हराकर अंतिम चार में अपनी जगह बनाई। कंपाउंड मिक्स्ड टीम प्रतियोगिता भी अहम होगी। चूंकि यह इवेंट एलए28 में अपना ऐतिहासिक ओलंपिक डेब्यू करने जा रहा है, इसलिए एशियन गेम्स में एक कोटा स्थान उपलब्ध है, जिससे महाद्वीपीय सम्मान की लड़ाई और भी दिलचस्प हो गई है।

--आईएएनएस

एसएम/एएस

Share this story

Tags