Samachar Nama
×

एशियन गेम्स 2026: बिना मैदान पर उतरे सेमीफाइनल में पहुंचा पाकिस्तान, बारिश की भेंट चढ़ा हांगकांग के खिलाफ क्वार्टर फाइनल

एशियन गेम्स 2026: बिना मैदान पर उतरे सेमीफाइनल में पहुंचा पाकिस्तान, बारिश की भेंट चढ़ा हांगकांग के खिलाफ क्वार्टर फाइनल
एशियन गेम्स 2026: बिना मैदान पर उतरे सेमीफाइनल में पहुंचा पाकिस्तान, बारिश की भेंट चढ़ा हांगकांग के खिलाफ क्वार्टर फाइनल

निशिन, 28 सितंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान क्रिकेट टीम बिना मैदान पर उतरे ही एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। सोमवार को पाकिस्तान और हांगकांग, चीन के बीच होने वाला क्वार्टर फाइनल मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया।

लगातार होती झमाझम बारिश के चलते पाकिस्तान और हांगकांग, चीन के बीच होने वाले मैच में टॉस का सिक्का भी नहीं उछाला जा सका और अंपायर्स को अंत में मैच को रद्द करने का फैसला लिया। आईसीसी टी20 रैंकिंग में हांगकांग, चीन से ऊपर होने के चलते पाकिस्तान को सीधा सेमीफाइनल का टिकट मिल गया। आईसीसी रैंकिंग में पाकिस्तान छठे नंबर पर काबिज है, जबकि हांगकांग, चीन 24वें नंबर पर है। पाकिस्तान अब 1 अक्टूबर को अपना सेमीफाइनल मुकाबला खेलेगा।

सोमवार को दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारत की भिंड़त अफगानिस्तान से इसी मैदान पर होनी है। हालांकि, मौसम का पूर्वानुमान बारिश की आशंका जता रहा है। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय समयानुसार सुबह 8 बजे बारिश की 69 प्रतिशत संभावना है, जो सुबह 9 बजे (जब पहला क्वार्टर फाइनल शुरू होना है) बढ़कर 70 प्रतिशत हो जाएगी। बारिश की आशंका सुबह 10 बजे (स्थानीय समय) 49 प्रतिशत, सुबह 11 बजे 75 प्रतिशत और दोपहर 12 बजे 71 प्रतिशत बनी हुई है।

भारत-अफगानिस्तान मैच के टॉस के तय समय यानी दोपहर 1 बजे (लोकल टाइम) बारिश की संभावना 40 प्रतिशत है। दोपहर 2 बजे बारिश होने की आशंका 34 प्रतिशत, जो 3 बजे 40 प्रतिशत रहेगी। वहीं, शाम 4 बजे (लोकल टाइम) यह थोड़ी बढ़कर 58 प्रतिशत हो जाएगी। शाम 5 बजे बारिश होने के चांस 49 प्रतिशत है, जबकि शाम 6 बजे 60 प्रतिशत और शाम 7 बजे (लोकल टाइम) 49 प्रतिशत रहेगी। ट

अगर बारिश की वजह से मैच रद्द हो जाता है, तो भारत को अफगानिस्तान के खिलाफ विजेता घोषित कर दिया जाएगा, क्योंकि टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में भारत अपने प्रतिद्वंद्वी अफगानिस्तान से बहुत बेहतर स्थिति में है। भारत आईसीसी टी20 रैंकिंग में पहले नंबर पर है, जबकि अफगानिस्तान 10वें स्थान पर है।

--आईएएनएस

एसएम/एएस

Share this story