एशिया प्रशांत समुदाय व्यावहारिक सहयोग के नये चरण में दाखिल हुआ
बीजिंग, 21 नवंबर (आईएएनएस)। पिछले कुछ दिन पूरे विश्व की नजर दक्षिण चीन के शनचन शहर पर टिकी रही, जहां एपेक नेताओं की 33वीं अनौपचारिक बैठक सफलतापूर्वक आयोजित हुई। इस बैठक में सर्वसम्मति से वर्ष 2026 एपेक नेताओं की घोषणा पारित की गयी। व्यापार, पारस्परिक संपर्क और सृजन में तीन उपलब्धियों के दस्तावेज़ जारी किये गये।
उल्लेखनीय बात है कि इस बैठक पर चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने जो महत्वपूर्ण भाषण दिया, उसे विभिन्न आर्थिक समुदायों के नेताओं की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। विभिन्न पक्षों के विचार में शी के भाषण ने एशिया प्रशांत समुदाय के निर्माण में नयी शक्ति डाली है। एशिया प्रशांत करिश्मा जारी रहने की दिशा स्पष्ट की गयी है।
चीनी अंतरराष्ट्रीय अध्ययन संस्थान के एशिया प्रशांत केंद्र के अध्ययनकर्ता वांग चेनयु ने सीएमजी को बताया कि एपेक के इतिहास में शी के भाषण ने पहली बार व्यवस्थित रूप से एशिया प्रशांत समुदाय निर्माण में ठोस विषय डाले हैं, जिसने समुदाय निर्माण का रोडमैप और मुख्य स्तंभ स्पष्ट किये हैं। इस संदर्भ से देखा जाए तो इसका भारी महत्व है। रूस संघीय वित्त विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सम्बंध कॉलेज के डीन सेलेजनेव ने बताया कि शी के भाषण ने क्षेत्र के विभिन्न आर्थिक समुदायों के आर्थिक व व्यापारिक विकास और जन कल्याण के लिए ठोस ढांचा स्थापित किया है और उज्ज्वल भविष्य का वर्णन किया है।
वर्ष 2026 एपेक नेताओं की अनौपचारिक बैठक पर एपेक व्यापार डिजिटीकरण सहयोग ढांचा पारित किया गया और एपेक पारस्परिक संपर्क के रूपरेखा के उन्नयन पर सहमति संपन्न की गयी, जिसने क्षेत्रीय आर्थिक एकीकरण के लिए अधिक मजबूत नींव रखी है। इसके अलावा चीनी पक्ष की कोशिशों से एशिया प्रशांत क्षेत्र में नयी तकनीकों से रोजगार और समृद्धि बढ़ाने पर एपेक का वक्तव्य जारी किया गया।
इस बैठक के दौरान चीन ने एशिया प्रशांत सहयोग के समर्थन के लिए नये कदम भी घोषित किये, जिनमें एपेक व्यावहारिक सहयोग के लिए पूंजी प्रदान करना, शनचन में एशिया प्रशांत समुदाय का अध्ययन केंद्र स्थापित करना और डिजिटल तकनीक, सीमा पार डेटा प्रवाह, स्वच्छ ऊर्जा, मध्यम व छोटे उद्यमों के विकास आदि क्षेत्रों में सहयोग संस्थान स्थापित करना शामिल हैं।
विश्व विकास की कुंजी एशिया व प्रशांत का विकास है। एशिया प्रशांत करिश्मा खुलेपन व सहयोग पर निर्भर है। वर्ष 2026 एपेक नेताओं की अनौपचारिक बैठक ने शनचन आउटलुक संपन्न किया। इससे जाहिर है कि विभिन्न पक्षों को मतभेद दूर कर एपेक की प्रारंभिक आकांक्षा का पालन कर एशिया प्रशांत समुदाय का निर्माण नये चरण में बढ़ाने का संकल्प जाहिर किया है।
(साभार---चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)
--आईएएनएस
डीएससी

