Samachar Nama
×

आशाताई के संगीत विजन पर बनेगा नया म्यूजिक इंस्टिट्यूशन: सीएम फडणवीस

मुंबई, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। महाराष्ट्र सरकार ने दिग्गज गायिका आशा भोसले के संगीत विजन को आगे बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को घोषणा की है कि आशा भोसले के कॉन्सेप्ट पर आधारित एक म्यूजिक इंस्टिट्यूशन स्थापित करने के लिए सरकार सकारात्मक पहल करेगी।

राज्य कैबिनेट की बैठक में दिवंगत आशाताई को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान डिप्टी चीफ मिनिस्टर सुनेत्रा अजीत पवार समेत अन्य कैबिनेट मंत्री भी मौजूद रहे। बैठक में सभी ने आशा भोसले के संगीत जगत में अतुलनीय योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि आशा भोसले ने अपने जीवनकाल में संगीत क्षेत्र से जुड़े एक विशेष संस्थान की स्थापना का प्रस्ताव रखा था। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार इस प्रस्ताव को गंभीरता से लेते हुए आगे बढ़ाएगी और आशाताई के सपने को साकार करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

कैबिनेट बैठक के दौरान मुख्य सचिव राजेश अग्रवाल ने आशा भोसले के निधन पर शोक संदेश पढ़ा।

इससे पहले, मुख्यमंत्री फडणवीस ने सिंगर को भावभीनी श्रद्धांजिल अर्पित की थी। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, "पद्म विभूषण और महाराष्ट्र भूषण से सम्मानित वयोवृद्ध गायिका आशाताई भोसले के निधन की खबर बेहद हृदयविदारक है। उन्होंने अभी तीन साल पहले ही अपना 90वां जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया था। उनके निधन के साथ ही लता दीदी के बाद मंगेशकर परिवार का एक और सितारा टूट गया है। सुरों का वह खूबसूरत चमन आज वीरान हो गया है।"

बता दें कि सिंगर को शनिवार को बिगड़ी तबीयत के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया था। वहीं, रविवार को अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया था। अपने कई उल्लेखनीय गीतों के लिए सिंगर को अनेक पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। गायिका को 2000 में प्रतिष्ठित दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था, जिसके बाद 2008 में उन्हें पद्म विभूषण से नवाजा गया।

--आईएएनएस

पीएसके

Share this story

Tags