Samachar Nama
×

असम चुनाव: पथारकंडी से भाजपा के कृष्णेंदु पॉल विजयी, कांग्रेस के कार्तिक सेन को दी शिकस्त

गुवाहाटी, 4 मई (आईएएनएस)। असम के पथारकंडी विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपना परचम लहराया है। पार्टी ने कृष्णेंदु पॉल को यहां से मैदान में उतारा, जिनका मुकाबला कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार कार्तिक सेन सिन्हा के साथ था। इस कड़े मुकाबले में पथारकंडी की जनता ने भाजपा उम्मीदवार को प्रतिनिधित्व करने का अवसर दिया है।
असम चुनाव: पथारकंडी से भाजपा के कृष्णेंदु पॉल विजयी, कांग्रेस के कार्तिक सेन को दी शिकस्त

गुवाहाटी, 4 मई (आईएएनएस)। असम के पथारकंडी विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपना परचम लहराया है। पार्टी ने कृष्णेंदु पॉल को यहां से मैदान में उतारा, जिनका मुकाबला कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार कार्तिक सेन सिन्हा के साथ था। इस कड़े मुकाबले में पथारकंडी की जनता ने भाजपा उम्मीदवार को प्रतिनिधित्व करने का अवसर दिया है।

भाजपा के कृष्णेंदु पॉल ने कांग्रेस के कार्तिक सिन्हा को 46,764 वोटों से हराया है। कृष्णेंदु को 98101 वोट मिले हैं, जबकि कार्तिक ने 51337 वोट हासिल किए हैं।

पथारकंडी विधानसभा सीट पर 9 अप्रैल को मतदान हुआ। इस बार जनता ने खुलकर वोट किया। नतीजन पथारकंडी में 84.85 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 1,78,484 है, जिनमें 90,395 पुरुष मतदाता और 88,085 महिला मतदाता शामिल हैं।

पथारकंडी विधानसभा क्षेत्र में इस बार 9 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई। इनमें भाजपा से कृष्णेंदु पॉल और कांग्रेस से कार्तिक सेना सिन्हा के अलावा सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) पार्टी से बिजित सिन्हा, आम आदमी पार्टी से सयनुल हक, ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक से बिजू पॉल के अलावा चार निर्दलीय प्रत्याशी रहे।

2021 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने यहां दूसरी परचम लहराया। कृष्णेंदु पॉल फिर से विजेता बनकर उभरे। उन्होंने कांग्रेस के सचिन साहू को 4,467 वोटों से हराया।

कृष्णेंदु पॉल असम के पशुपालन और पशु चिकित्सा मंत्री हैं, जिन्हें 2021 में असम में भाजपा की सरकार बनने पर यह जिम्मेदारी सौंपी गई। कृष्णेंदु पॉल की शैक्षणिक योग्यता स्नातक है और वे पेशे से एक बिजनेसमैन हैं। चुनावी हलफनामे के अनुसार, कृष्णेंदु पॉल के पास कुल 10.2 करोड़ की संपत्ति है। हलफनामे में कृष्णेंदु पॉल ने घोषणा की कि उनके खिलाफ कोई भी आपराधिक मामला लंबित नहीं है।

पथारकंडी एक सामान्य (अनारक्षित) अर्ध-शहरी विधानसभा क्षेत्र है और करीमगंज लोकसभा सीट के छह हिस्सों में से एक है।

इससे पहले, 2016 में भाजपा ने पथारकंडी विधानसभा सीट पर जीत हासिल की। पार्टी ने एआईयूडीएफ से यह सीट छीनी। कृष्णेंदु पॉल ने एआईयूडीएफ के उम्मीदवार देबेंदु कुमार सिन्हा को 9,268 वोटों के अंतर से हराया था।

शुरुआती दशकों में जहां कांग्रेस सबसे मजबूत राजनीतिक ताकत थी, वहीं हाल के वर्षों में भाजपा यहां काफी मजबूत होकर उभरी है। 1951 में स्थापित पाथरकांडी ने अब तक राज्य में हुए सभी 15 विधानसभा चुनावों में मतदान किया है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ने यहां पांच-पांच बार जीत हासिल की है। निर्दलीय उम्मीदवारों को चार बार जीत मिली, जबकि सीपीआई ने यह सीट एक बार जीती।

--आईएएनएस

एमएस/

Share this story

Tags