असम चुनाव: कलियाबोर से एजीपी के केशव बने विजेता, निर्दलीय उम्मीदवार जितेन को हराया
गुवाहाटी, 4 मई (आईएएनएस)। असम के कोलियाबोर विधानसभा क्षेत्र में असम गण परिषगद (एजीपी) ने अपना परचम लहराया है। पार्टी ने केशव महंत उम्मीदवार को यहां से मैदान में उतारा, जिनका मुकाबला निर्दलीय उम्मीदवार जितेन गौड़ के साथ था। इस कड़े मुकाबले में कोलियाबोर की जनता ने एजीपी उम्मीदवार को प्रतिनिधित्व करने का अवसर दिया है।
एजीपी के केशव महंत ने अपने प्रतिद्वंदी को 17890 वोटों से शिकस्त दी है। केशव को 74029 मिले हैं, जबकि निर्दलीय उम्मीदवार जितेन गौड़ ने 56139 वोट हासिल किए हैं।
कोलियाबोर विधानसभा सीट पर 9 अप्रैल को मतदान हुआ। इस बार जनता ने खुलकर वोट किया। नतीजन कोलियाबोर में 86.04 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 1,89,648 है, जिनमें 94,311 पुरुष मतदाता और 95,331 महिला मतदाता शामिल हैं।
कलियाबोर विधानसभा क्षेत्र में इस बार 4 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई। इनमें भाजपा की सहयोगी पार्टी असम गण परिषद से केशव महंत के अलावा रायजोर दल से प्रदीप कुमार बरुआ मैदान में थे। जबकि अन्य दो उम्मीदवार निर्दलीय चुनाव लड़ रहे थे।
कालियाबोर, असम के कालियाबोर जिले का एक निर्वाचन क्षेत्र है। यह एक सामान्य निर्वाचन क्षेत्र है और काजीरंगा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। 2021 में कालियाबोर में 89 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें असम गण परिषद के केशव महंत ने कांग्रेस के प्रशांत कुमार सैकिया को हराया। 2016 में कालियाबोर में 84.7 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें केशव महंत ने कांग्रेस की बिंदु गंजू को शिकस्त दी थी। केशव महंत ने पहली बार 2006 में कालियाबोर सीट जीती और 2011 में भी इस सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा।
केशव महंत की शैक्षणिक योग्यता पोस्ट ग्रेजुएट है और उन्होंने अपना पेशा समाज सेवक और राजनेता बताया। चुनावी हलफनामे के अनुसार, केशव महंत के पास कुल 5.3 करोड़ रुपए की संपत्ति है। उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला भी लंबित नहीं है।
1951 में स्थापित कालियाबोर में अब तक 16 विधानसभा चुनाव हो चुके हैं, जिनमें 1986 का उपचुनाव भी शामिल है। अब कांग्रेस और असम गण परिषद का ही दबदबा रहा है। इस बार कांग्रेस का उम्मीदवार मैदान से बाहर रहा है।
--आईएएनएस
डीसीएच/एमएस

