Samachar Nama
×

अरशद नदीम का फोकस एशियन गेम्स पर, ट्रेनिंग के लिए जाएंगे दक्षिण अफ्रीका

अरशद नदीम का फोकस एशियन गेम्स पर, ट्रेनिंग के लिए जाएंगे दक्षिण अफ्रीका
अरशद नदीम का फोकस एशियन गेम्स पर, ट्रेनिंग के लिए जाएंगे दक्षिण अफ्रीका

नई दिल्ली, 13 अगस्त (आईएएनएस)। पेरिस ओलंपिक 2024 में जैवलिन में स्वर्ण पदक जीतने वाले पाकिस्तान के अरशद नदीम का कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में बेहद निराशाजनक प्रदर्शन रहा था। वह नौवें स्थान पर रहे थे। ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले एथलीट से ऐसे प्रदर्शन की उम्मीद किसी को नहीं थी। खराब प्रदर्शन के बाद हो रही आलोचना के बीच अरशद नदीम ने अपना नाम लॉजेन डायमंड लीग से वापस ले लिया है।

अरशद नदीम के लॉजेन डायमंड लीग नाम वापस लेने का मतलब यह है कि भारत-पाकिस्तान के दर्शकों को नीरज-चोपड़ा और नदीम की प्रतिस्पर्धा देखने को नहीं मिलेगी। यह प्रतियोगिता 21 अगस्त को होनी थी।

नदीम के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक, वह फिलहाल लाहौर के पंजाब स्टेडियम में कड़ी ट्रेनिंग ले रहे हैं। इसके बाद वह विदेश में ट्रेनिंग में लेंगे। जानकारी के मुताबिक, नदीम लॉजेन डायमंड लीग के बजाय एशियन गेम्स पर ध्यान देना चाहते हैं। इस आयोजन में बेहतर प्रदर्शन के उद्देश्य से कड़ी ट्रेनिंग के लिए दक्षिण अफ्रीका के पोटचेफस्ट्रूम जाने वाले हैं। पोटचेफस्ट्रूम में वह दो सप्ताह का कड़ा प्रशिक्षण लेंगे। यहां वह पहले दो बार ट्रेनिंग कर चुके हैं।

ट्रेनिंग कैंप के बाद, नदीम के 6 से 14 सितंबर तक बुडापेस्ट में होने वाली वर्ल्ड एथलेटिक्स अल्टीमेट चैंपियनशिप में हिस्सा लेने की उम्मीद है। इसके बाद वह एशियन गेम्स में हिस्सा लेंगे।

अरशद नदीम ने पेरिस ओलंपिक में 2024 में जैवलिन में स्वर्ण जीतकर पूरी दुनिया में नाम बनाया था, लेकिन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में उनके प्रदर्शन ने निराश किया है। हाल ही में खत्म हुए ग्लासगो 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में, नदीम पुरुषों के जेवलिन थ्रो फाइनल में 77.41 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ नौवें स्थान पर रहे। डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर कॉम्पिटिशन में शामिल होने के बाद, वह फाइनल के पहले तीन राउंड के बाद बाहर हो गए क्योंकि वह टॉप आठ में जगह बनाने में नाकाम रहे।

दक्षिण अफ्रीका में ट्रेनिंग के बाद अरशद नदीम की कोशिश एशियन गेम्स में दमदार वापसी पर है।

--आईएएनएस

पीएके

Share this story

Tags