Samachar Nama
×

अर्चना पूरन सिंह ने दी 'कंजूसी' पर सफाई, अक्षय कुमार ने सुनाए परमीत सेठी संग स्ट्रगल के किस्से

मुंबई, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। मनोरंजन की दुनिया में अक्सर सितारे अपनी फिल्मों और ग्लैमर को लेकर चर्चा में रहते हैं लेकिन कभी-कभी उनकी छोटी-छोटी आदतें भी लोगों के दिल को छू जाती हैं। इसी तरह का एक दिलचस्प पल 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' के आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा। इस एपिसोड में अर्चना पूरन सिंह अपनी एक ऐसी आदत के बारे में खुलकर बात करती नजर आएंगी, जिसे लोग अक्सर कंजूसी समझ लेते हैं।

शो के दौरान अर्चना पूरन सिंह ने कहा, ''जब मैं किसी रेस्टोरेंट में जाती हूं, तो वहां मिलने वाले बड़े टिश्यू पेपर को पूरा इस्तेमाल किए बिना फेंकने के बजाय उसे संभालकर रख लेती हूं, ताकि बाद में उसे फिर से किसी काम में लिया जा सके, जैसे मेकअप हटाने या कुछ साफ करने के लिए। हालांकि मेरी इस आदत को लोग कंजूसी समझ लेते हैं जबकि यह चीजों को बर्बाद होने से बचाने की कोशिश है।''

अर्चना ने कहा, ''मैं पुरानी चीजों को फेंकने में विश्वास नहीं रखतीं। अगर कोई चीज पुरानी हो जाती है, तो उसे किसी नए तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है। उदाहरण के तौर पर, पुराने कपड़ों से झाड़न या पोछा बनाया जा सकता है। मेरे पास आज भी 25 से 30 साल पुराने कपड़े हैं। लोग मुझे अक्सर सलाह देते हैं कि मैं इन कपड़ों को फेंक दूं क्योंकि फैशन बदल रहा है, लेकिन मेरा मानना है कि फैशन कभी पूरी तरह खत्म नहीं होता बल्कि समय के साथ वापस लौट आता है। इसलिए मैं पुराने कपड़ों को संभालकर रखना ही बेहतर समझती हूं।''

इसी एपिसोड में बातचीत के दौरान अक्षय कुमार अपने पुराने संघर्ष के दिनों को याद करते है। उन्होंने बताया कि एक समय ऐसा था जब वह और अर्चना के पति परमीत सेठी दोनों साथ में काम की तलाश में भटकते थे।

अक्षय ने कहा, ''हम दोनों मशहूर फिल्ममेकर सुभाष घई के ऑफिस के बाहर घंटों बैठकर मौके का इंतजार किया करते थे। उस समय हमारे पास काम नहीं था और भविष्य की चिंता सताती रहती थी लेकिन उन मुश्किल दिनों में भी उम्मीद और दोस्ती बनी रही। वह समय भले ही संघर्ष भरा था लेकिन आज जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूं, तो वही दिन सबसे यादगार लगते हैं।''

इस पर अर्चना ने बताया कि बाद में अक्षय कुमार और परमीत सेठी ने साथ में फिल्म 'धड़कन' में काम किया, जो सुपरहिट साबित हुई।

इसके बाद अक्षय कुमार मजाक में कहते हैं कि उन्होंने सुना है कि अर्चना ने कभी होटल से बाथरोब चुरा लिया था। इस पर अर्चना ने भी उसी अंदाज में जवाब देते हुए कहा, ''अगर अक्षय यह बात साबित कर दें, तो मैं उन्हें मड आइलैंड वाला अपना बंगला दे दूंगी।''

--आईएएनएस

पीके/पीएम

Share this story

Tags