Samachar Nama
×

एपीएससी भर्ती अलर्ट: 78 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी, 3 मई तक करें अप्लाई

दिसपुर, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। असम लोक सेवा आयोग (एपीएससी) ने विभिन्न 78 पदों पर भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर वैकेंसी निकाली है।
एपीएससी भर्ती अलर्ट: 78  पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी, 3 मई तक करें अप्लाई

दिसपुर, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। असम लोक सेवा आयोग (एपीएससी) ने विभिन्न 78 पदों पर भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर वैकेंसी निकाली है।

एपीएससी ने जिन 78 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें असम सिविल सेवा (जूनियर ग्रेड) के 45, असम पुलिस सेवा (जूनियर ग्रेड) के 06, जिला परिवहन अधिकारी के 03, आबकारी अधीक्षक का 01, सहकारी समितियों के सहायक रजिस्ट्रार के 02, असम शहरी प्रशासनिक सेवा (जूनियर ग्रेड-II) के 02, श्रम निरीक्षक के 05, आबकारी निरीक्षक का 01, सहायक रोजगार अधिकारी के 08, उप-रजिस्ट्रार के 04, और अनुसंधान सहायक (सीमा सुरक्षा एवं विकास विभाग) के 01 पद शामिल हैं।

इन रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 13 अप्रैल के दोपहर 12.00 बजे से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 3 मई निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय लास्ट डेट के शाम 05.00 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं। वहीं, आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 5 मई तय की गई है।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से कम से कम ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 38 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी, 2025 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, स्क्रीनिंग टेस्ट, मेंस लिखित परीक्षा, इंटरव्यू/व्यक्तित्व परीक्षण और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 22,000 से 1,10,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे। वहीं, प्रारंभिक परीक्षा रविवार, 7 मई को आयोजित होने की संभावना है।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जो जनरल के लिए 297 रुपए, ओबीसी/एमओबीसी के लिए 197 रुपए और एसी/एसटी, बीपीएल (सभी श्रेणियों के उम्मीदवार), पीडब्ल्यूबी (दिव्यांग) और सभी श्रेणियों की महिला उम्मीदवार के लिए 47.20 रुपए तय किया गया है।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र की एक हार्ड कॉपी भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।

--आईएएनएस

डीके/डीकेपी

Share this story

Tags