Samachar Nama
×

एपीएमएसआरबी भर्ती अलर्ट: असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर नियुक्त होने का अवसर, वॉक-इन इंटरव्यू 2 जून को

अमरावती, 27 मई (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश चिकित्सा सेवा भर्ती बोर्ड (एपीएमएसआरबी) ने सरकारी मेडिकल कॉलेज, पिदुकुरल्ला, पालनाडु जिले में विभिन्न स्पेशलिटी के आधार पर सहायक प्रोफेसर के कुल 8 पदों पर नियमित आधार पर नियुक्ति के लिए पात्र उम्मीदवारों से एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।
एपीएमएसआरबी भर्ती अलर्ट: असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर नियुक्त होने का अवसर, वॉक-इन इंटरव्यू 2 जून को

अमरावती, 27 मई (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश चिकित्सा सेवा भर्ती बोर्ड (एपीएमएसआरबी) ने सरकारी मेडिकल कॉलेज, पिदुकुरल्ला, पालनाडु जिले में विभिन्न स्पेशलिटी के आधार पर सहायक प्रोफेसर के कुल 8 पदों पर नियमित आधार पर नियुक्ति के लिए पात्र उम्मीदवारों से एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

एपीएमएसआरबी की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर की जारी 8 रिक्तियों में शरीर रचना विज्ञान (एनाटॉमी) से 1, शरीर क्रिया विज्ञान (फिजियोलॉजी) से 2, औषध विज्ञान (फार्माकोलॉजी) से 1, सूक्ष्मजीव विज्ञान (माइक्रोबायोलॉजी) से 1, सामुदायिक चिकित्सा (कम्युनिटी मेडिसिन) से 2 और डीवीएल से 1 पद शामिल हैं।

इन सभी पोस्ट पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 68,900 से 2,05,500 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

वॉक-इन इंटरव्यू 2 जून को सुबह 10.30 बजे से 2 बजे तक 'चिकित्सा शिक्षा निदेशक, पुराना सरकारी अस्पताल, हनुमानपेट, विजयवाड़ा' पते पर आयोजित किए जाएंगे। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इंटरव्यू में शामिल होने वाले हैं, उन्हें केंद्र पर समय से पहुंचने के अलावा अपने साथ भरे हुए आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी और सभी संबंधित दस्तावेजों को साथ ले जाने की सलाह दी जाती है।

साक्षात्कार में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों के पास एमसीआई/एनएमसी द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थानों से संबंधित विशेषज्ञता में पोस्ट-ग्रेजुएशन डिग्री (एमडी/एमएस/डीएनबी) के साथ एपीएमसी पंजीकरण होना चाहिए। आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जुलाई के आधार पर की जाएगी।

वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल होने के लिए कैंडिडेट्स को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जो ओपन कैटेगरी (ओसी) के लिए 2,000 रुपए और अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), पिछड़ा वर्ग (बीसी), आर्थिक रूप से कमजोर (ईडब्लूएस), दिव्यांगजन और पूर्व सैनिक के लिए 1,800 रुपए तय किया गया है।

आवेदन पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एपीएमएसआरबी की ऑफिशियल पोर्टल पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें और इंटरव्यू के दिन केंद्र पर याद से साथ ले जाएं।

--आईएएनएस

डीके/पीएम

Share this story

Tags