Samachar Nama
×

अनुपम खेर को दाढ़ी में देख मां को हुआ ‘बाबा’ वाला एहसास, एक्टर ने किया मजेदार वीडियो शेयर

मुंबई, 9 मई (आईएएनएस)। अभिनेता अनुपम खेर अपनी मां के बेहद करीब हैं और अक्सर उनके साथ नोक-झोक की वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर करते रहते हैं। शनिवार को भी उन्होंने मां के साथ एक खास वीडियो पोस्ट किया।
अनुपम खेर को दाढ़ी में देख मां को हुआ ‘बाबा’ वाला एहसास, एक्टर ने किया मजेदार वीडियो शेयर

मुंबई, 9 मई (आईएएनएस)। अभिनेता अनुपम खेर अपनी मां के बेहद करीब हैं और अक्सर उनके साथ नोक-झोक की वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर करते रहते हैं। शनिवार को भी उन्होंने मां के साथ एक खास वीडियो पोस्ट किया।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट वीडियो में अभिनेता के चेहरे पर हल्की-सी दाढ़ी झलक रही है, जिसे देखकर उनकी मां अचंभित हो रही हैं। अनुपम खेर ने लिखा, "आज बहुत सालों के बाद मां ने मुझे दाढ़ी वाले लुक में देखा। दाढ़ी में थोड़ी सफेदी क्या आ गई, उन्हें लग रहा है कि मैं उनका बेटा नहीं, बल्कि कोई संत-महात्मा खड़ा है। उन्होंने मुझे बड़े गौर से देखा जैसे पहचानने की कोशिश कर रही हों कि ये मेरा बेटा है या हिमालय से तपस्या करके आया कोई बाबा।"

उन्होंने लिखा, "फिर मैंने वृंदा (राजू खेर की बेटी) और रीमा (राजू खेर की पत्नी) से भी राय ली। दोनों ने बताया कि मैं बहुत हैंडसम लग रहा हूं। बस फिर क्या था। मेरी पूरी दोपहर आत्मविश्वास, तारीफों और हल्की-फुल्की आध्यात्मिकता में बीती। मां की नजरों में संत और भतीजी और भाभी की नजरों में हैंडसम, जिंदगी इससे ज्यादा मेहरबान और क्या होगी। जय हो।"

अभिनेता की इस पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वे मां-बेटे की बातचीत को इंजॉय करते हुए कमेंट सेक्शन पर तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

अभिनेता जल्द ही फिल्म 'फ्लिकर' में नजर आएंगे। यह फिल्म उनके करियर की 551वीं फिल्म बताई जा रही है। कुछ समय पहले ही अभिनेता ने पहला लुक शेयर किया था, जिसमें वे लंबे व्हाइट गाउन में, एक घूमते हुए नर्तक के पोज में नजर आए थे। यह फिल्म उनके करियर की एक महत्वपूर्ण और चुनौतीपूर्ण कड़ी बताई जा रही है, जिसका पोस्टर काफी कलात्मक है।

इसी के साथ ही वे 'खोसला का घोंसला 2' में भी नजर आएंगे। फिल्म में खोसला परिवार की नई मजेदार और '100 गुना ज्यादा' मस्तीभरी कहानी देखने को मिलेगी, जिसमें रवि किशन भी शामिल होंगे।

--आईएएनएस

एनएस/वीसी

Share this story

Tags