Samachar Nama
×

अनुपम खेर का नया नाटक 'जाने पहचाने अनजाने' होगा खास, शान और अनु मलिक देंगे अपनी आवाज

मुंबई, 21 मार्च (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर का आगामी नाटक 'जाने पहचाने अनजाने' बहुत ही खास होने वाला है। इस नाटक में बड़े गायक शान और अनु मलिक अपनी आवाज का जादू बिखेरते नजर आएंगे। अभिनेता ने शनिवार को सोशल मीडिया के जरिए इस बात की खुशी जाहिर की।

उन्होंने गाने की रिकॉर्डिंग का एक वीडियो भी शेयर किया। इस वीडियो में शान, अनु मलिक और पूरी टीम गाने की तैयारी करते दिख रहे हैं। दोनों अपने खास अंदाज में गाना गाते हुए माहौल को और भी मजेदार और खास बना रहे हैं।

अनुपम ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा, "अनु मलिक संगीत के जादूगर हैं। उनके साथ काम करना याद दिलाता है कि असली जुनून क्या होता है। उनकी ऊर्जा, समझ और प्रतिभा पूरी तरह दिल से निकलती है। वह सिर्फ संगीत नहीं बनाते, बल्कि वह उसकी हर एक लाइन को जीते हैं।"

अभिनेता ने आगे गायक शान की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने लिखा, "शान की आवाज कभी पुरानी या फीकी नहीं पड़ती। उनकी गायकी में एक खास गर्माहट होती है, जो सीधे दिल को छूती है। हर शब्द दिल को छू जाता है और हर धुन याद रह जाती है।"

अनुपम खेर ने बताया कि शान और अनु मलिक को इस नाटक में साथ लाना बहुत शानदार अनुभव रहा। साथ ही प्रसिद्ध गीतकार कौसर मुनीर की खूबसूरत कविता और शब्द भी इसमें जुड़ रहे हैं, जिससे नाटक और भी खास बन गया।

उन्होंने एक छोटी क्लिप भी शेयर की। अभिनेता ने लिखा, "इस क्लिप में जो आप सुन रहे हैं, वह सिर्फ एक झलक है। यह गाने की भावनाओं, धुन और जादू की एक छोटी सी झलक है, जिसे हम मंच पर पेश करने वाले हैं। जल्द ही आप सभी इसे स्टेज पर अनुभव करेंगे। जय माता दी।"

नाटक 'जाने पहचाने अनजाने' एक म्यूजिकल कॉमेडी ड्रामा है, जो रिश्तों, पहचान और आज की जिंदगी के मजेदार विरोधाभासों पर आधारित होगा, हालांकि अनुपम ने अभी तक इसके प्रसारण की जानकारी नहीं दी है।

--आईएएनएस

एनएस/वीसी

Share this story

Tags