Samachar Nama
×

अंतिम समझौते से पहले एमओयू के अहम बिंदुओं के पालन पर ईरान का जोर: इस्माइल बाघेई

नई दिल्ली, 21 जून (आईएएनएस)। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने स्पष्ट किया है कि ईरान युद्ध समाप्ति समझौते के तहत दूसरे पक्ष की प्रतिबद्धताओं के क्रियान्वयन को लेकर पूरी तरह गंभीर है। स्विट्जरलैंड की बैठक में ईरान के तेल निर्यात और उसकी जमी हुई संपत्तियों की रिहाई जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर पोस्‍ट कर कहा, ''इस्लामी गणराज्य ईरान दूसरे पक्ष के वादों को लागू करने की प्रक्रिया को पूरी गंभीरता और सावधानी के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। बैठक में चर्चा मुख्य रूप से लेबनान सहित सभी मोर्चों पर युद्ध समाप्ति‍ पर केंद्रित है। इसके साथ ही ईरान के तेल निर्यात से जुड़ा मुद्दा और ईरान की जमी हुई संपत्तियों को मुक्त करने के मामले को लागू करने के लिए प्रस्तावित कदमों की भी समीक्षा की जाएगी।''

प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने बताया क‍ि रव‍िवार को स्विट्जरलैंड में होने वाली बैठक का उद्देश्य 18 जून को युद्ध समाप्त करने संबंधी समझौता ज्ञापन (एमओयू) के प्रावधानों के क्रियान्वयन की समीक्षा और आगे की कार्रवाई करना है।

उन्‍होंने बताया क‍ि समझौता की ज्ञापन शर्त के अनुसार, अंतिम समझौते के लिए बातचीत शुरू करने की शर्त यह है क‍ि समझौता ज्ञापन के मुख्‍य प्‍वाइंट 1, 4, 5, 10 और 11 को पहले लागू किया जाए। खासकर प्‍वाइंट 1, ज‍िसमें लेबनान सहित सभी मोर्चों पर युद्ध समाप्त करना शाम‍िल है। इन प्रावधानों के लागू हुए बिना, अंतिम समझौते पर बातचीत के चरण में प्रवेश करना संभव नहीं है।

अमेरिका के साथ बातचीत के लिए ईरान का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार देर रात स्विट्जरलैंड पहुंचा।

स्विस विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "हम स्विट्जरलैंड में ईरानी प्रतिनिधिमंडल के आने का स्वागत करते हैं। ईरानी प्रतिनिधिमंडल अमेरिका और ईरान के बीच हस्ताक्षर किए गए ज्ञापन समझौते को लागू करने के हिस्से के तौर पर बर्गेनस्टॉक रिसॉर्ट जा रहा है।"

इस बीच, ईरान के सरकारी आईआरआईबी टीवी के अनुसार, ईरान की तरफ से बातचीत करने वाले प्रतिनिधिमंडल स्विट्जरलैंड पहुंच गया है। न्यूज एजेंसी सिन्हुआ ने बताया कि ईरानी प्रतिनिधिमंडल का कोडनेम 'मिनाब 168' है।

--आईएएनएस

एवाई/डीकेपी

Share this story

Tags