Samachar Nama
×

अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने पार्टी के समग्र तौर पर प्रबंधन करने की प्रशंसा की

अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने पार्टी के समग्र तौर पर प्रबंधन करने की प्रशंसा की
अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने पार्टी के समग्र तौर पर प्रबंधन करने की प्रशंसा की

बीजिंग, 2 नवंबर (आईएएनएस)। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) दृढ़ता से सख्ती के साथ पार्टी का समग्र तौर पर प्रबंधन करती है। अंतर्राष्ट्रीय लोगों ने इसके अनुभव की सराहना करते हुए कहा कि शी चिनफिंग की पार्टी निर्माण विचारधारा दुनिया भर में राजनीतिक दलों के निर्माण के लिए महत्वपूर्ण प्रेरणा प्रदान करती है।

रूसी संघ की कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के अध्यक्ष गेनाडी एंड्रीविच ज़ुगानोव ने कहा कि शी चिनफिंग से केंद्रित सीपीसी की केंद्रीय समिति ने पार्टी का अनुशासन निर्माण मजबूत करने और दृढ़ता से सख्ती के साथ पार्टी का समग्र तौर पर प्रबंधन करने के लिए सिलसिलेवार प्रभावी उपाय लागू किए। सीपीसी हमेशा चीनी लोगों के साथ खड़ी रहती है और लोगों की भलाई बेहतर बनाने को विकास का मूल लक्ष्य बनाती है। सीपीसी ने विकास की उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं। इससे शी चिनफिंग की पार्टी निर्माण विचारधारा की महान अभ्यास शक्ति दिखाई गई।

कंबोडियन पीपुल्स पार्टी की केंद्रीय समिति की विदेश मामला समिति के प्रथम उपाध्यक्ष सुओस यारा ने कहा कि मैं पार्टी निर्माण पर शी चिनफिंग की विचारधारा का समर्थन करता हूं। मेरी नजर में एक अनुशासित सत्तारूढ़ पार्टी देश की विकास रणनीति की निरंतरता बनाए रख सकती है और विजन को विकास की ठोस प्रगति में बदल सकती है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

Share this story

Tags