अंतरराष्ट्रीय संसदीय दिवस पर भाजपा नेताओं ने दोहराई लोकतांत्रिक मूल्यों और जनकल्याण की प्रतिबद्धता
नई दिल्ली, 30 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय संसदीय दिवस पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित अन्य भाजपा नेताओं ने बधाई दी है। इसके साथ ही संसदीय दिवस को लोकतंत्र की सशक्त नींव, जनप्रतिनिधित्व की गरिमा और जनसेवा के सर्वोच्च मूल्यों को समर्पित बताया।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पर लिखा, "संसदीय लोकतंत्र जन-प्रतिनिधित्व, संवाद और जनभागीदारी की मजबूत नींव पर आधारित है। अंतरराष्ट्रीय संसदीय दिवस लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय परंपराओं और जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने का अवसर है। राष्ट्र निर्माण में समर्पित सभी जनप्रतिनिधियों को हार्दिक शुभकामनाएं। संसदीय मर्यादाओं के पालन और जन-आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए हम निरंतर प्रतिबद्ध हैं।"
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने एक्स पर पोस्ट किया, "लोकतंत्र के सजग प्रहरी, जन-आकांक्षाओं के केंद्र और नीति-निर्माण के मुख्य स्तंभ संसद के महत्व को रेखांकित करते अंतरराष्ट्रीय संसदीय दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! आइए, इस अवसर पर लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने, पारदर्शिता को बढ़ावा देने और जन-कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराएं।"
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पर लिखा, "आप सभी को अंतरराष्ट्रीय संसदीय दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। लोकतंत्र की सशक्त नींव, जनप्रतिनिधित्व की गरिमा और जनसेवा के सर्वोच्च मूल्यों को समर्पित यह दिवस हमें संविधान, संवाद और जवाबदेही के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और अधिक सुदृढ़ करने की प्रेरणा देता है।"
उत्तर प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष पंकज चौधरी ने एक्स पर लिखा, "समस्त जनप्रतिनिधियों को अंतरराष्ट्रीय संसदीय दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। जनता का विश्वास, जनहित की भावना और राष्ट्र निर्माण का संकल्प ही लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति है। यह दिवस जनसेवा के दायित्वों को निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने की प्रेरणा देता है।"
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर पोस्ट किया, "अंतरराष्ट्रीय संसदीय दिवस के अवसर पर संसदीय कार्य प्रणाली से जुड़े सभी जनसेवकों को हार्दिक शुभकामनाएं! संसदीय लोकतंत्र जनभागीदारी, संवाद, जवाबदेही और संवैधानिक मूल्यों का सशक्त आधार है। यह लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करते हुए जनआकांक्षाओं को नीति और निर्णयों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण की दिशा प्रदान करता है। आइए, इस अवसर पर लोकतांत्रिक आदर्शों, संसदीय गरिमा और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लें।"
उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री भूपेंद्रसिंह चौधरी ने एक्स पर लिखा, "लोकतंत्र की गरिमा, जनसेवा की भावना और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण का प्रतीक 'अंतरराष्ट्रीय संसदीय दिवस' के पावन अवसर पर समस्त सम्मानित जनप्रतिनिधियों को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। आइए, हम सभी संविधान के आदर्शों, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं जनकल्याण के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लें तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।"
उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने एक्स पर पोस्ट किया, "अंतर्राष्ट्रीय संसदीय दिवस की सभी जनप्रतिनिधियों को हार्दिक शुभकामनाएं। यह दिवस लोकतांत्रिक मूल्यों, जनप्रतिनिधित्व की गरिमा एवं जनहित के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करने का अवसर है। आइए, लोकतंत्र को सशक्त बनाने के संकल्प के साथ जनसेवा एवं संवैधानिक आदर्शों के प्रति समर्पित रहें।"
--आईएएनएस
ओपी/पीएम

