Samachar Nama
×

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : मुंबई से पटना तक योग का उत्साह, नेताओं ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

नई दिल्ली, 21 जून (आईएएनएस)। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर देश के विभिन्न हिस्सों में योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुंबई और पटना में भी लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और योग के महत्व को लेकर जागरूकता फैलाने का संदेश दिया।

मुंबई में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने योग दिवस के अवसर पर कहा कि मुंबई की बारिश के बीच योग करना एक अलग और विशेष आनंद देता है। उन्होंने कहा कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि इसे साल के 365 दिनों तक अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। उनके अनुसार, नियमित योग स्वस्थ और संतुलित जीवन की कुंजी है।

वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने सभी देशवासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी 21 जून को पूरे उत्साह के साथ योग दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि इस वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में योग दिवस कार्यक्रम में भाग लेकर देशवासियों को प्रेरित किया।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने योग दिवस के महत्व पर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि 21 जून को सरकारी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों और विभिन्न संस्थाओं द्वारा योग दिवस मनाया जाता है, लेकिन इससे भी अधिक जरूरी यह है कि ऐसे लोगों तक योग पहुंचे, जो इसके महत्व को समझें और इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं। उन्होंने विशेष रूप से उन किसानों के बच्चों का उल्लेख किया, जिनके पिता आत्महत्या कर चुके हैं, और कहा कि ऐसे लोगों के बीच भी योग को बढ़ावा देना बेहद आवश्यक है।

उधर पटना में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राज्य कार्यालय में योग और ध्यान सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सांसद शांभवी चौधरी, मंत्री संजय सिंह और राजू तिवारी सहित कई नेताओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान स्वस्थ, तनावमुक्त और संतुलित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

--आईएएनएस

वीकेयू/पीएम

Share this story

Tags